भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि भोलेनाथ के भक्तों के लिए कब है सही समय, इस दिन बनने वाले शुभ योग अभी से जान लें
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Mahashivratri 2025: देवाधिदेव महादेव का प्राकट्य उत्सव मनाने का समय नजदीक आ रहा है. महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है. मान्यता है कि इसी दिन पहली बार भोलेनाथ शिवलिंग रूप में प्रकट हुए थे. कहते हैं कि महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग में महादेव का वास होता है. इस दिन रुद्राभिषेक पूजन अर्चन करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
चार प्रहर होता है अभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन भक्त रात-दिन जो लोग चार प्रहर में शिव का अभिषेक करते हैं. ऐसी मान्यता है उनके समस्त संकट भोलेनाथ हर लेते हैं. इस दिन निशिता काल में जलाभिषेक करने का विधान है.
महाशिवरात्रि के दिन कब है शुभ मुहूर्त?
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को सुबह 11.08 से 27 फरवरी को सुबह 8.54 मिनट तक रहेगी. महाशिवरात्रि पर निशिता काल पूजा 26 फरवरी को देर 12.09 से देर रात 12.59 शुभ मुहूर्त है.
कब से शुरू होगी प्रहर पूजा?
महाशिवरात्रि पर प्रथम प्रहर पूजा शाम 6.19 से रात 9.26, दूसरा प्रहर पूजा रात 9.26 से देर रात 12.34, तीसरा प्रहर पूजा देर रात 12.34 से देर रात 3.41 तक है. चौथे प्रहर की पूजा देर रात 3.41 से सुबह 6.48 के बीच की जाएगी.
महाशिवरात्रि को शाही स्नान के बन रहे योग
26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान भी किया जाएगा. प्रयागराज में महाकुंभ और महाशिवरात्रि पर शाही स्नान का संयोग सालों बाद आया है. ऐसे में इस दिन का महत्व और बढ़ गया है.

