Pitru Paksha Special Train: पश्चिम मध्य रेल ने रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति और जबलपुर-गया-जबलपुर के बीच 14 ट्रेनें चला रही है.
By : डीबी न्यूज अपडेट|Edited By : सुप्रिया
MP News, Jabalpur : श्राद्ध पक्ष के अवसर पर यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों को पता है कि पितृपक्ष में अतिरिक्त यात्रियों का ज्यादा दबाव रहता है. लिहाजा यातायात का दबाव कम करने व यात्रियों की सुविधा के लिहाज से रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति एवं जबलपुर-गया-जबलपुर के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. गया के लिए 14 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे.
इन पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-
रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
- दिनांक 16, 21, 26 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2024 को दोपहर 13:20 बजे 01667 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुंचेगी. (04 दिन चलेगीं)
- दिनांक 19, 24 एवं 29 सितंबर 2024 को 01668 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. (03 दिन चलेगी)
इनका ठहराव-
विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडितदीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड रहेगा.
जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन
- दिनांक 18, 23 एवं 28 सितंबर 2024 को 01701 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:20 बजे गया पहुंचेगी. (03 दिन चलेंगी)
- दिनांक 17, 22, 27 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2024 को 01702 पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दोपहर 15:10 बजे गया से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी. (04 दिन चलेंगी)
इनका ठहराव-
सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, देहरी ऑन सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड रहेगा.
रेलयात्री 02 सितम्बर 2024 से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है.स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड कर लें.

