Horoscope Today 19 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज सोमवार 19 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पं. प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today 19 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज सोमवार, 19 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि (Sawan Purnima 2024) रहेगी. आज के दिन रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार मनाया जाएगा.
आज श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. साथ ही शोभन और अतिगण्ड योग भी रहेगा. आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 07 बजकर 44 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कुंभ राशि पर होगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन का दिन सामान्य रहेगा. वृश्चिक वाले तनावग्रस्त हो सकते हैं. वहीं मीन के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. व्यवसाय के कामों में आप खुद ही उलझे रहेंगे. आपके घर किसी परिजन के आने से आपका धन खर्च बढे़गा. आप अपनी आय को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार के सदस्यों से कुछ नहीं कह सकेंगे और यदि किसी से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी.
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करनी होगी, जिसके कारण आपको बाद में थकान का अनुभव हो सकता है और स्थायित्व की भावना का आपको बल मिलेगा. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप लोगों से जुड़कर कोई काम समय से पहले करके देंगे. माता पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आपकी तरक्की के मार्ग में बाधाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी.
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको थकान व व्यस्तता रहने के कारण आप अपने कामों पर फोकस नहीं कर पाएंगे. जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उन्हे आज अपने किसी विरोधी की बातों में नहीं आना है. आपको निर्णय लेने की क्षमता में और बढ़ोतरी करनी होगी. परिवार में आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा और आप अपने पुराने व रुके हुए कामों को पूरा करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. व्यवसाय में आप कोई बड़ी जानकारी लीक ना होने दें. किसी अजनबी पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है. आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी.
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला रहने वाला है, उसमें आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं और किसे ना करूं. परिवार में किसी से मुलाकात हो सकती है और किसी सरकारी योजना में आप बहुत ही धन लगाएं. पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है. आप अपनी बड़ी रकम को किसी अपरिचित के साथ योजना में ना लगाएं. वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें.
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है. परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे और स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं दूर होंगी. आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. व्यवसाय में यदि आपका कोई रुका हुआ काम था, तो वह पूरा हो सकता है. आपको किसी की दी गई सलाह पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा. परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और विद्यार्थी अपनी परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आप यदि किसी काम को करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है, जिसके कारण आपके काम का बोझ भी बढ़ेगा. आपको व्यवसाय संबंधित कुछ योजनाओं को मिलजुल बनाना होगा और पार्टनरशिप में आप किसी काम को करने के लिए हां ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है. आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जिसके कारण आपको कार्यक्षेत्र में कोई नुकसान उठाना पड़ेगा. संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिससे आपका मन उतना प्रश्नचिन्त नहीं होगा. जीवनसाथी से चल रहा मतभेद भी बढ़ सकता है. आप उनसे बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार भी पैदा हो सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा,नहीं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट था, तो आपके कष्टो में भी वृद्धि होगी. आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. उसमें आप वाहन किसी से मांगकर ना चलाये, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है.
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए अध्ययन व आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आपका मन भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी. किसी कानून मामले में आपको जीत मिलेगी. आपको किसी वाद विवाद से दूर रहना होगा तभी आपको मान सम्मान मिलेगा. व्यवसाय में आप कोई फैसला जल्दबाजी में न लें और यदि कोई योजना बनाएंगे उसमें भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले सावधानी बरतनी होगी. वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें. स्वास्थ्य को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी. व्यवसाय के मामले में यदि आपको हानि उठानी पड़े, तो उसमें आप सावधानी बरतें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में पर पूरा फोकस करना होगा और किसी वाद विवाद की स्थिति से दूर रहे. व्यर्थ के झगड़े में पड़े, तो आपको कोई नुकसान होगा, इसलिए सावधानी बरतें.
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आप कार्यक्षेत्र में अपनी शुरू की गई योजनाओं से अच्छा लाभ पाएंगे. यदि किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आपको अपने किसी परिजन की कहा सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा. यदि आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें ढील ना करें और उन्हे किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें.

