By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रुद्रप्रयाग के पास अलकनंदा नदी में गिरे वाहन से अभी तक 14 लोगों की मौत, सीएम एम्स जाकर घायलों से मिले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttarakhand > रुद्रप्रयाग के पास अलकनंदा नदी में गिरे वाहन से अभी तक 14 लोगों की मौत, सीएम एम्स जाकर घायलों से मिले
Uttarakhand

रुद्रप्रयाग के पास अलकनंदा नदी में गिरे वाहन से अभी तक 14 लोगों की मौत, सीएम एम्स जाकर घायलों से मिले

DB News
Last updated: 25/03/2026 10:28 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश, रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिरा था

Source : MEDIA

Contents
रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश, रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिरा थाहेलिकाप्टर द्वारा ऋषिकेश एम्स भेजा गया थाट्रैवलर नाएडा यूपी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थीजांच करने के निर्देश दिए गएसभी ने संवेदना व्यक्त की

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स, ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां रूद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है ऐसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

हेलिकाप्टर द्वारा ऋषिकेश एम्स भेजा गया था

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीमे मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। वहीं, गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश एम्स भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो सीधे गहरी खाई गिरा और अलकनंदा नदी में समा गया। टेंपो के गिरते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। जिस खाई में टेंपो गिरा उसकी गहराई करीब 200 फीट है।

ट्रैवलर नाएडा यूपी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी

हादसे के बारे में गढ़वाल आईजी करण सिंह नागन्याल ने जानकारी देते हुए कहा था, “रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं। टेम्पो ट्रैवलर नोएडा(यूपी) से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी। यह 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। 9 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 1 की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।”

जांच करने के निर्देश दिए गए

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। बाद में धामी एम्स, ऋषिकेश पहुंचे और घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली और डॉक्टरों से उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान करने का आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश राहत विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए लोगों में से चार राज्य के निवासी थे। उनकी पहचान प्रतापगढ़ की स्मृति पाठक और मोहिनी पांडे, सोनभद्र की स्मृति शर्मा और झांसी की आकांक्षा के रूप में हुई है.

टेम्पो ट्रैवलर का चालक करण सिंह भी मृतकों में शामिल है। दुर्घटना के शिकार लोग नोएडा, मथुरा, उत्तर प्रदेश के झांसी, उत्तराखंड के हल्द्वानी, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के निवासी थे। बचाव और राहत कर्मियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन तक पहुंचने के लिए बेहद दुर्गम इलाके से गुजरना पड़ा।

सभी ने संवेदना व्यक्त की

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ, मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ है. स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं. घायलों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’.

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में सड़क हादसे से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूँ। मैं बाबा केदारनाथ जी से प्रार्थना करता हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. पुष्कर सिंह धामी, सीएम उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। द्रोपदी मुर्मू, राष्ट्रपित

You Might Also Like

पुष्प वर्षा के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा प्रारंभ

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी के धराली में राहत और बचाव कार्य जारी, 50-60 लोग लापता

उत्तराखण्ड धराली का रूह कंपा देने वाला Video वायरल, कई बहे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article एआईएमआईएम के सुप्रीमों ओवैसी ने हेड स्पीच मामले में कांग्रेस और भाजपा दोनों को दोषी करार दिया
Next Article अयोध्या विवाद : NCERT किताब से हटा बाबरी मस्जिद का जिक्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?