By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रुद्राभिषेक का सावन में क्या महत्व है? घर में इसे कैसे करें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > रुद्राभिषेक का सावन में क्या महत्व है? घर में इसे कैसे करें…
Religion

रुद्राभिषेक का सावन में क्या महत्व है? घर में इसे कैसे करें…

DB News
Last updated: 10/10/2025 10:47 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

सावन में शिव जी को खुश करना चाहते हैं तो घर में विधि अनुसार रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) जरुर करें, मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से अनेकों लाभ मिलते हैं.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया

Contents
सावन में शिव जी को खुश करना चाहते हैं तो घर में विधि अनुसार रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) जरुर करें, मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से अनेकों लाभ मिलते हैं.सावन में रुद्राभिषेक का महत्व (Sawan Rudrabhishek Significance)मां पार्वती ने किया शिव को प्रसन्नघर में कैसे करें रुद्राभिषेक (Rudrabhishek Vidhi)

Sawan 2024: देवाधिदव महादेव का प्रिय महीना 22 जुलाई से शुरू हो है जो 19 अगस्त 2024 तक रहेगा. इस साल शिव भक्तों को भोलेनाथ (Shiv ji) की आराधना करने के लिए 29 दिन का समय मिलेगा. सावन में रुद्राभिषेक (Sawan Rudrabhishek) का विशेष महत्व बताया गया है. आइए जानते हैं सावन में रुद्राभिषेक करने का धार्मिक लाभ, विधि.

सावन में रुद्राभिषेक का महत्व (Sawan Rudrabhishek Significance)

  1. शिवपुराण (Shiv Puran) के अनुसार शिव के रूद्र अवतार का विधि पूर्वक रुद्राभिषेक करने से मनुष्यों को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. धन में बढ़ोत्तरी के लिए सावन सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना शुभ होता है.
  2. सावन में रुद्राभिषेक करना कालसर्प दोष (Kaal sarp dosh) दूर करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. राहु (Rahu) और केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं
  3.  पति-पत्‍नी यदि साथ में घर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें तो उनके दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ती है.
  4. सावन पर रुद्राभिषेक करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम किया जा सकता है. शनि की महादशा (Shani dosh) से पीड़ित लोगों को सावन में रुद्राभिषेक जरुर करना चाहिए.

मां पार्वती ने किया शिव को प्रसन्न

पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने कठोर तपस्या की थी, अन्न-जल का त्याग कर भोलेनाथ का ध्यान, रुद्राभिषेक किया था. इसके परिणाम स्वरूप देवी पार्वती को शिव जी पति रूप में मिले.

घर में कैसे करें रुद्राभिषेक (Rudrabhishek Vidhi)

  •   सावन सोमवार पर आप मंदिर या घर पर भी शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर सकते हैं.
  •     रुद्राभिषेक से पूर्व भगवान गणेश, माता पार्वती, ब्रह्मदेव, मां लक्ष्मी, नवग्रह, पृथ्वी माता, अग्नि देव, सूर्य देव और मां गंगा का ध्यान कर उनकी पूजा करें.
  •     जो लोग रुद्राभिषेक कर रहे हैं उनका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए.
  •     श्रृंगी (अभिषेक करने का यंत्र) में गंगाजल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
  •     अब दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, इत्र महादेव को चढ़ाएं.
  •     अब सफेद चंदन का लेप बनाकर शिवलिंग का श्रृंगार करें.
  •     शिव को प्रिय वस्तु पान का पत्ता, अक्षत, अबीर, सुपारी, बेलपत्र, रोली, मौली, भांग, जनेऊ, धतूरा, आक के फूल, भस्म, नारियल आदि उन्हें अर्पित करें और भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं.
  •     अंत में आरती करें और अभिषेक के जल को पूरे घर में छिड़क दें.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB NewsUpdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article करियर से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने गुरू पूर्णिमा पर करें ये उपाय
Next Article कश्मीर में आतंकियों के पास मिली Steyer AUG राइफल, सुरक्षा एजेंसियां हैं दंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?