गणेश उत्सव के दौरान पूरा बॉलीवुड गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है, बड़ी बहुरानी श्लोका ऑरेंज कलर के सूट में बप्पा के दर्शन करने पहुंची, वहीं नई बहू की सादगी देखकर फैंस ने की सराहना
Source : DB News Update
By : DB News Update| Edited By : Supriya
Ganesh Utsav 2024: बॉलीवुड सेलेब्स की तरह मुकेश अंबानी भी गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं. जो हर साल अपने घर पर बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं. वहीं अब वो अपने बच्चों के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. मुकेश अंबानी बीती रात अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और दोनों बहुओं के साथ लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान सभी लोग काफी सिंपल लुक में दिख रहे थे.तस्वीरों में मुकेश अंबानी के साथ उनका छोटा बेटा अनंत अंबानी और दोनों बहुएं श्लोका मेहता और राधिका अंबानी भी नजर आई. अनंत अंबानी इस दौरान ब्लू कलर की पेंट शर्ट में नजर आए. जिन्होंने हाथ जोड़कर अपने फैंस का अभिवादन भी किया. वहीं अनंत की वाइफ और अंबानी परिवार की लाडली बहू राधिका अंबानी इन तस्वीरों में काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही है. राधिका ने सी ग्रीन कलर का सूट पहना. जिसका साथ उन्होंने कोई मेकअप ना करते हुए अपने लुक का सिंपल रखा. वहीं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता भी इन तस्वीरों में काफी सिंपल लुक में नजर आई. श्लोका ने ऑरेंज कलर का सूट कैरी किया है और बालों को खुला रखकर अपना लुक कंपलीट किया.
अनंत भी राधिका का हाथ थामे दिखे
यहां ससुर मुकेश की अपनी बहुुओं के साथ बॉन्डिंग कमाल की लगी, तो अनंत भी राधिका का हाथ थामे दिखे. वहीं, नई नवेली दुल्हन राधिका और उनकी जेठानी श्लोका सूट में अपनी सादगी से सबका दिल जीत गईं. जिसमें उनका सिंपल सादा-सा रूप देखकर लगा ही नहीं कि वह इतने अमीर परिवार की बहुएं हैं.
ससुर संग बहुओं का बॉन्ड शानदार लगा
मीडिया में वायरल हो रही फोटो में भारी सिक्योरिटी के बीच मुकेश यहां श्लोका और राधिका के साथ नजर आ रहे हैं. जहां ससुर संग बहुओं का बॉन्ड शानदार लगा, तो मुकेश अंबानी हमेशा की तरह अपने सिंपल से अंदाज से छा गए. उन्होंने गोल्डन फुल स्लीव्स सिल्क का कुर्ता और वाइट पजामा पहना, तो इसे बंदगले की मेहरून जैकेट के साथ स्टाइल किया. वहीं, कोल्हापुरी चप्पल के साथ अपना ये देसी लुक पूरा किया.
नई बहू की सादगी देखकर फैंस ने की सराहना
अंबानी परिवार की बहू राधिका यहां ब्लू कलर के कुर्ते सेट में नजर आ रही हैं. जिस पर कुछ-कुछ दूरी पर पिंक फ्लावर प्रिंट है, तो वाइट लाइन्स भी हैं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा स्टाइल किया. जिस पर लहरिया प्रिंट जैसा डिजाइन शानदार लगा. वहीं, राधिका के प्लाजो पर सूट जैसा ही बॉर्डर बना है. वहीं, उन्होंने Hermes oran की 63.45 हजार रुपये की ब्लू चप्पल पहनी और बालों को हाफ पिनअप करके सिंपल से मेकअप के साथ अपना ये लुक पूरा किया. उनकी इस सादगी को देखकर फैंस सराहना कर रहे हैं.
बड़ी बहुरानी श्लोका ऑरेंज कलर के सूट में बप्पा के दर्शन करने पहुंची
अंबानी परिवार की बड़ी बहुरानी श्लोका ऑरेंज कलर के सूट में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं. जिस पर सुनहरी बूटियां बनी हैं, तो इसके साथ उन्होंने गोल्डन प्लाजो पेयर किया. वहीं, नेट के ऑरेंज दुपट्टे पर सुनहरी बूटियां बनी हैं. जिसे उन्होंने गोल्डन चप्पल और खुले बालों के साथ सटल मेकअप करके लुक पूरा किया.
आवास पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया था
पिछले दिनों अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में अपने आवास पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया था. इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे और अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी सहित पूरा अंबानी परिवार उपस्थित था.
अंबानी परिवार ने अपने आलीशान मुंबई स्थित घर एंटीलिया में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ढोल की थाप पर जमकर नाचते नजर आए थे. सभी पारंपरिक परिधानों में सजे हुए नजर आ रहे थे.
विसर्जन के समय ट्रक पर सवार होकर पहुंचे थे बीच
बताया जा रहा है कि विगत दिनों नीता अंबानी, अनंत और राधिका एंटिलिया से एक ट्रक में सवार होकर चौपाटी बीच स्थित विसर्जन स्थल पर पहुंचे थे. उनके साथ उनके सेलिब्रिटी दोस्त जैसे ओरी और शनाया कपूर भी थे.

