By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वाणी पर संयम रखें और व्यवहारिकता से काम लें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वाणी पर संयम रखें और व्यवहारिकता से काम लें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

वाणी पर संयम रखें और व्यवहारिकता से काम लें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:42 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 16 April 2025 : आज 16 अप्रैल 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 16 April 2025 : आज 16 अप्रैल 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 16 अप्रैल 2025, बुधवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 16 अप्रैल 2025, बुधवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे. आपको कल कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी परिश्रम करना होगा. दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप काफी व्यस्त और उलझन में रहेंगे. आपको धन लाभ तो होगा, लेकिन वह तुरंत ही अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा. आपको अपने हाथ-पैरों में थकान महसूस हो सकता है. उदर संबंधी समस्या होने की भी आशंका है.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज कुछ रोचक घटनाएं होंगी जो आपको आनंदित करेंगे. सितारे यह भी कहते हें कि दिन का पहला भाग आपके लिए लाभ और नई संभावनाओं लेकर आएगा. ऐसे में आपको काम के प्रति गंभीर रहना होगा. किसी परिचित से अनपेक्षित समाचार मिलेगा जिससे हैरान भी होंगे और सोच विचार में भी उलझेंगे. दोपहर तक धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, पुराने कार्यों से लाभ होगा. दोपहर के बाद ज्यादातर काम किसी और की वजह से अधूरे रहेंगे.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज दिन के पहले भाग में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन अगर आप उलझन और मानसिक दुविधा से निकलने की कोशिश नहीं करेंगे तो अवसर का पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे. सितारे इस स्थिति में हैं कि आज आप अपने कार्य व्यवसाय में प्रगति से आनंदित होंगे. दोपहर के बाद का समय कुछ रिलैक्स वाला रहेगा. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी गलत निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है, इसलिए आपको मन शांत रखकर कोई भी निर्णय लेना चाहिए.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आपके काम की गति धीमी रहेगी. आप जो करना चाहते हैं, माहौल उसके विपरीत महसूस होगा, लेकिन धैर्य रखें दोपहर के बाद से समस्या से राहत पाएंगे, स्थिति कुछ अनुकूल होने लगेगा. धन का प्रवाह कल सामान्य रहेगा. यदि आप व्यावहारिकता बनाए रखेंगे तो आपको किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है जो भविष्य में भी आपके लिए लाभकारी रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में कर्क राशि के जातक प्रगति करेंगे.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

दोपहर तक धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. व्यावसायिक कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी. घरेलू उलझनों के कारण आपको अधिक दबाव में काम करना पड़ेगा. दिन के आरंभ में परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो सकती है. परिवार के सदस्य किसी न किसी कारण से असंतुष्ट रहेंगे और आपसे खफा होंगे. कार्यस्थल पर भी स्थिति वैसी ही रहेगी और सहकर्मी या अधिकारी आपकी ओर से किसी गलती की प्रतीक्षा में रहेंगे.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

कन्या राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. दिन के पहले भाग में आज जो भी मेहनत करेंगे, उसका लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको बेहद संयम और सतर्कता के साथ चलना होगा नहीं तो आपकी छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन जाएगी. लाभ के स्थान पर हानि की संभावना अधिक रहेगी इसलिए आर्थिक फैसले जरा संभल कर लें. कारोबार उम्मीद से कम रहेगा जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप काम के प्रति उदासीनता दिखाएंगे लेकिन भाग्य आपको सही मौके पर सही निर्णय लेने में मदद करेगी जिससे आपको अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा. आप वास्तविकता को छोड़कर काल्पनिक दुनिया में भी खोए रहेंगे जिससे आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा. कला क्षेत्र से जुडे़ जातक कुछ बढिया प्रदर्शन कर सकते हैं. फैशन और ब्यूटी फील्ड से जुड़े जातकों के लिए भी दिन बढ़िया है. आपके लिए सलाह है कि आप अपनी भावुकता पर कंट्रोल करें और व्यवहारिकता से काम लें तो अधिक फायदे में रहेंगे.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन लाभप्रद है. लेकिन आपके लिए सलाह है कि आप वाणी पर संयम रखें और व्यवहारिकता से काम लें. महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूरा करने का प्रयास करें. सरकारी क्षेत्र के काम बन सकते हैं, प्रय़ास करें. बिजनस में आपकी कमाई अच्छी होगी. नौकरीपेशा में आज का दिन अनुकूल रहेगा. आपको अपना टारगेट पूरा करने में मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा. धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी आप भाग लेंगे.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज दिन के मध्य तक आप कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला नहीं ले, नुकसान हो सकता है. आपका दैनिक जीवन अधिक अस्त-व्यस्त रहेगा, मन में नकारात्मक भावनाएं आएंगी और आप काम के प्रति लापरवाह भी रहेंगे. परिवार के सदस्य या सहकर्मी आपको सही सलाह देंगे लेकिन मतिभ्रम के कारण वे आपको गलत लगेगा जिससे नुकसान होगा. दोपहर से स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा, फिर भी पैसों से जुड़े काम को आज टाल देना ही बेहतर रहेगा. शाम का समय दिन की अपेक्षा से अधिक शांति से बीतेगा.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आप धन संबंधी कार्यों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों में सम्मान के पात्र बनेंगे. दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक आर्थिक परेशानियां किसी रूप में आपको परेशान करती रहेंगी. समय पर काम पूरा करने के बाद भी आपको अपेक्षित सफलता नहीं मिलने का अहसास हो सकता है. किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से कुछ उलझनों से राहत मिलेगी. दोपहर के बाद आपको सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालना होगा और न चाहते हुए भी परिवार या रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा..

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से बेहतर रहेगा. बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा. कामकाज को लेकर पूरे दिन मानसिक चिंता रहेगी, किसी न किसी कारण से कारोबार में धन संबंधी मामले अटके सकते हैं. दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी सामाजिक कार्य में भी आप कल सहभागी बनेंगे. आपके परिवार वाले आपसे सहानुभूति रखेंगे और आपके के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास भी करेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज के दिन पहले भाग में आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त व्यस्त रहेगी. दिन की शुरुआत में आपको शारीरिक कमजोरी और सुस्ती का अनुभव होगा, जिसके कारण दैनिक कार्यों में देरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोग किसी दुविधा में फंसे रहेंगे. दोपहर तक मेहनत का फल नहीं मिलने से मन में निराशा रहेगी. इसके बाद का समय कामकाज के लिए शुभ रहेगा. शाम के आसपास पूरे दिन की मेहनत रंग लाएगी. शुभ समाचार से घर में ख़ुशी रहेगी.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 1750 अंक ऊपर चढ़ा सेंसेक्स..
Next Article शनि जयंती कब पड़ रही है, जानें सही तारीख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?