By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: विपरीत परिस्थिति की वजह से मन में कुछ उहापोह जैसी स्थिति रहेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > विपरीत परिस्थिति की वजह से मन में कुछ उहापोह जैसी स्थिति रहेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

विपरीत परिस्थिति की वजह से मन में कुछ उहापोह जैसी स्थिति रहेगी, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 11:23 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 21 February 2025: आज 21 फरवरी 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 21 February 2025: आज 21 फरवरी 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 फरवरी 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 फरवरी 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां का बोझ रहेगा और आप उन्हें बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे. अगर प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करें. सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें. लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं. व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बन रही है.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करने के लिए अपनी क्षमता को करियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं. अगर किसी संबंधी अथवा पड़ोसी से कोई वाद-विवाद होता है तो उसे दूर करने में आपको ही विशेष प्रयास करने पड़ेंगे. अगर व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उस पर एक बार दोबारा विचार करने की जरूरत है. वर्तमान मौसम में खाने-पीने के मामले में लापरवाही न करें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना होगा. व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होगा. बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिल रहा है. अन्य गतिविधियों की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य बीच में ही अटक सकते हैं, लेकिन चिंता न करें. पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा. कारोबारी व्यवस्था में किसी भी तरह का परिवर्तन करना नुकसानदायक हो सकता है. बेहतर होगा कि इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें. घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज अचानक ही मित्रों से मुलाकात होगी. सकारात्मक विचार-विमर्श भी होंगे. रुके हुए व्यक्तिगत मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें. बिन मांगे सलाह भी न दें. किसी नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ कहासुनी होने की स्थिति बन रही है.  आय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी. निजी व्यस्तता की वजह से आज व्यवसाय में अधिक समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन स्टाफ अथवा सहयोगियों की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी. अगर कान से संबंधित कोई दिक्कत है तो जल्दी ही इलाज लेना जरूरी है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

घर में किसी उत्सव को लेकर चहल-पहल भरा माहौल रहेगा. अगर किसी विशेष कार्य के लिए प्रयासरत हैं तो उससे संबंधित उचित सफलता मिलने वाली है. बीती हुई बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है, लेकिन अपनी भावनाओं पर काबू रखें, क्योंकि इसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला है. कारोबार में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए सचेत रहें. हालांकि मीडिया और जनसंपर्कों से आपको फायदा होगा. वर्तमान मौसम की वजह से त्वचा संबंधी दिक्कत हो सकती है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

ग्रह स्थिति अनुकूल है. इसका भरपूर सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मदद आपकी उम्मीदें साकार करेगी.  कभी-कभी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप तुरंत ही उस पर काबू पा लेंगे. बच्चों पर बहुत अधिक अनुशासन रखना उन्हें परेशान कर सकता है. व्यवसाय में लाभ संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी. आपको मेहनत के अनुरूप फल भी मिलेंगे. अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे. छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला-जुकाम से अपने आपको बचाकर रखें.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर होने वाली है, इससे आप अपने आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे. किसी भी विवादित मामले में दखलअंदाजी न करें. गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें. घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें. व्यवसाय में टैक्स या सरकारी कार्यों से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित कर लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है. इंफेक्शन हो सकता है.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक और लाभदायक है. सभी कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे. तकाजा करने से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है.  कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे कि उन पर कटौती करना संभव नहीं हो पाएगा. अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसे आज सुलझा लेना उचित होगा. व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा, लेकिन समय के प्रतिबंधन के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान रखना होगा. गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी. असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने के लिए किसी से मार्गदर्शन लें. खर्चा की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें. व्यवसाय में अपना पूर्ण योगदान देने से कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार आएगा. मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे. अच्छी इनकम रहेगी. गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा. मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी.  भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं. दूसरों से ज्यादा उम्मीदें न रखें, बल्कि अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखना उचित है.  इस समय व्यवसायिक क्षेत्र से संबंधित निर्णय लेते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा. छोटी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती है. व्यस्तता के बावजूद अपनी दिनचर्या और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आज आपसी सामंजस्य से हल निकालने की कोशिश करें, निश्चित ही कामयाबी मिलेगी. ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास होना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. किसी भी कार्य को सहज और शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आप इसमें अवश्य ही सफल होंगे.  अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को व्यवसायिक कार्य प्रणाली पर हावी न होने दें. इसका नकारात्मक असर आपकी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी होगा. बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर होगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा. कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही जनसंपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा. किसी विपरीत परिस्थिति की वजह से मन में कुछ उहापोह जैसी स्थिति रहेगी और इस वजह से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है. कारोबार में ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है. हो सकता है कि व्यवसाय में कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े. गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन और खांसी-जुकाम हो सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
Next Article जीवन की समस्याएं दूर करना हैं तो शनिवार के दिन करें शनिदेव की आरती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?