Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : आज 21 अप्रैल 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 21 अप्रैल 2025, सोमवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा. अकारण ही आपको काफी भागदौड़ करनी होगी जिससे मन परेशान होगा. किसी काम के पूरा न होने से आप निराश रहेंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला कोर्ट में चल रहा था तो आज का दिन इस मामले में आपके पक्ष में रहेगा. आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन सेहत के मामले में आपके लिए कमजोर रहने वाला है, इसलिए सेहत के प्रति आपको अनदेखी से बचना होगा. बिजनेस में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप के काम में आज दिक्कत होने की आशंका है इसलिए साझेदारी के काम आज शुरू न करें. किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा. जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की जरूरत है.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन मिथुन राशि के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है. आपको नया वाहन मिल सकता है. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं. बच्चों के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आप उनकी शिक्षा में सहयोग करेंगे. किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा. मन में चल रही परेशानियों के बारे में आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं और उनसे आपको उचित समाधान प्राप्त होगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन कानूनी मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे. परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे और कुछ खास करने की इच्छा प्रबल रहेगी. परिवार की खुशी के लिए आप किसी भौतिक साधनों की खरीदारी कर सकते हैं. सलाह है कि आप किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है. लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपको अचानक लाभ वाला दिन रहेगा. लेकिन इन्हें आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट और दुर्घटना होने की आशंका दिखती है. सलाह है कि आप बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है. किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन वाला रहेगा. आप मानसिक उथल-पुथल की वजह से निर्णय लेन में परेशानी महसूस करेंगे. परिवार में आपसी कहासुनी के कारण माहौल अशांत हो सकता है. मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे. छात्रों आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खुशी होगी. लव लाइफ के मामले में दिन उत्साहजनक रहेगा. आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी. आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी, जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन इस मामले में अनुकूल रहेगा. परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है जिससे वह नाराज हो सकता है. आपकी पढ़ाई से जुड़ा कोई मामला सुलझता नजर आ रहा है. लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा. कारोबार में मुनाफा मिलने से आपका मन आनंदित होगा. किसी की कही-सुनी बातों पर बहस में न पड़ें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है. आर्थिक मामलों में सलाह भले दोस्तों से लें लेकिन फैसला किसी की बातों और प्रभाव में आकर न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. बेवजह की परेशानी में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम से काम रखना चाहिए. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है. अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी तो आज उसमें सुधार होगा. परिवार के सदस्यों से आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए उलझन भरा हो सकता है. किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा. आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. आप अपने कार्य व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे लेकिन सलाह है कि जोखिम भरा कोई भी कदम आज न उठाएं. लव लाइफ में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी बात से प्रेमी नाराज हो सकता है.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. बिजनेस में आपको पिछली योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा. यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था तो वह भी पूरा हो सकता है. अगर आप किसी शारीरिक समस्या के कारण परेशान थे तो उसमें भी आपको राहत मिलती नजर आ रही है.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से खुश होंगे. जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आप आज सफलता की ओर कदम बढाएंगे. बिजनस में कमाई आपकी अच्छी होगी. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वरिष्ठजनों की मदद से काम समय पर पूरा कर लेंगे.

