Horoscope Today 27 July 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है.आज सावन मास (Sawan) के शनिवार का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
Horoscope Today 27 July 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज शनिवार, 27 जुलाई 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा. वहीं धृति और शूल योग भी रहेगा.
आज राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 09 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, मिथुन वालों का दिन मिलाजुला रहेगा. वृश्चिक वालों को किसी परेशानी का समाधान मिलेगा. वहीं कुंभ वालों का दिन अनुकूल रहेगा.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें…-
मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि वालों का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है. आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे. कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. हालांकि मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है. इसलिए सेहत और खान-पान का का ध्यान रखें, लाभ होगा.
वृषभ राशि (Taurus)
आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है. या फिर दोस्तों के साथ किसी पार्टी मे जा सकते है, जहां आपको बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा. साथ ही आज कोई नई स्किल भी सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा. मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
आपका दिन मिला-जुला रह सकता है. जो काम आप एकाग्र मन से करेंगे वह लाभदायक साबित होगा. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.
कर्क राशि (Cancer)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. आज परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. दोस्तों के साथ घर पर ही पार्टी करने की प्लानिंग कर सकते हैं. आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है.
सिंह राशि (Leo)
आपके दिन की शुरुआत अनुकूल होने वाली है. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा. जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे.
कन्या राशि (Virgo)
आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा. पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे. इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है, जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जाएगा.
तुला राशि (Libra)
आपका दिन अच्छे मूड के साथ शुरू होने वाला है. माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी. राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा. महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा. बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं. किसी से लिए कर्ज से छुटकारा मिलेगा. आपकी कोई टेंशन खत्म होगी और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपका दिन बेहतर रहेगा. पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे मन में खुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे. लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए. आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है. किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है. इसलिए किस्मत के भरोसे न बैठें. ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होंगी. इस राशि की जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं.
मकर राशि (Capricorn)
आपका दिन फेवरेबल रहेगा. बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. आपका उत्साह भी बढ़ेगा. भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है. पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे. धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है. आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है. परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी. संतान की ओर से सुख मिल सकता है. कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है.
मीन राशि (Pisces)
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं. फोन का इस्तेमाल कम से कम करें. पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं. अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा.

