Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है. आज 18 जुलाई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा /Edited By- Supriya
Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज गुरुवार, 18 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की द्वादशी तिथि है. आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन शुक्ल और ब्रह्म योग भी रहेगा.
आज राहुकाल दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजकर 51 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार धनु राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज वृषभ वालों को तकदीर का पूरा साथ मिलेगा. तुला का दिन सामान्य रहेगा. वहीं मीन वालों को कोई बड़ी गुडन्यूज मिल सकती है.
आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा –
मेष राशि (Aries):
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा. किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा. कोई आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा. अगर पहले आपकी किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार हो सकता है. दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.
वृषभ राशि (Taurus):
आज तकदीर आपके साथ रहेगी. किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें. अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है. यात्रा भी करनी पड़ सकती है.
मिथुन राशि (Gemini):
आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. घर से बाहर जाते समय कुछ एक्स्ट्रा पैसा साथ लेकर जाएं, अचानक कोई जरूरत पड़ सकती है. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा, साथ ही किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के ले भी बुलावा आ सकता है. कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म होंगी. माता-पिता का आशीर्वाद से काम अच्छे से बनेंगे.
कर्क राशि (Cancer):
आज दिन अच्छा रहेगा. किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं. किसी समारोह में पहुचने में आप थोड़ा लेट हो सकते हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है. दोस्तों के साथ विदेश यात्रा की प्लांनिग करेंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक लाभ की सम्भावना है.
सिंह राशि (Leo):
आज दिन बेहतरीन रहेगा. मौसम के बदलने से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. वहीं आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. पुराने दोस्तों के साथ फोन पर लम्बी बात हो सकती है. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. जिस पड़ोसी से पहले अनबन हुई थी वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे. आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा.
कन्या राशि (Virgo):
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें, कुछ नए लोगों से दोस्ती भी होगी. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और तेज वाहन चलाने से बचें. किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
तुला राशि (Libra):
आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा. इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करें तो संबंध मधुर बनेंगे. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें. आज परेशानियां चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा. अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन अच्छा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा. एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं. अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है. फायदा होना तय है.
धनु राशि (Sagittarius):
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है. आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा. आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है. जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.
मकर राशि (Capricorn):
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है. आपका मन अशान्त रहेगा. धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. आज आप किसी करीबी की मदद ले सकते है. मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं.
कुम्भ राशि:(Aquarius):
आज आपका दिन नई उमंग लेकर आएगा. आज किसी बिजनेस डील के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. मुश्किल कामों का आसनी से निपटा लेगें. आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी. आपके दुखों का अंत होगा.
मीन राशि:(Pisces):
आज आपका दिन खुशियों भरा है. कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. आज पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, भाई से अनबन दूर होगी. आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. एक्स्ट्रा मेरिटल रिलेशन से बचें. जीवनसाथी आज अपने मन की बात आपसे शेयर करेगा.

