By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: वृषभ वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे, मकर वाले सेहत का रखें ध्यान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > वृषभ वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे, मकर वाले सेहत का रखें ध्यान
Religion

वृषभ वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे, मकर वाले सेहत का रखें ध्यान

DB News
Last updated: 17/09/2025 12:06 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज गुरुवार 22 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today 22 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज गुरुवार, 22 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपदा माह (Bhado 2024) तृतीया तिथि रहेगी. आज उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. साथ ही धृति और शूल योग भी रहेगा.

Contents
राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज गुरुवार 22 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

आज राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज वृषभ वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे. मकर वाले सेहत का ध्यान रखें. वहीं मीन वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा. आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई फैसला लिया जा सकता है. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि कार्यक्षेत्र के कुछ योजनाएं लटक सकती है, जिससे थोड़ा तनाव उत्पन्न होगा. जीवनसाथी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आपको समय रहते पूरा करेंगे. विद्यार्थी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकते हैं,जिसमें वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उनकी वह तलाश खत्म होगी और अच्छी नौकरी मिल सकती है. आपको शरीर से आलस्य को दूर भगाकर काम में बदलाव करना होगा. यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो भविष्य में वह आपको मन मुताबिक लाभ देने में कामयाब रहेगी.

कर्क राशि (Cancer)
विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं,लेकिन वह उसमें खुद ही फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान तो करेगा,लेकिन उसका समाधान भी आप जल्दी खोज सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी और कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उससे भी आज आपको छुटकारा मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)
नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. यदि आप नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी. मान-सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियों वाला काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo)
आपके लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. घर परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. व्यापारिक मामलों में भी सलाह मशवरा जरूर करें. आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिलेगा. मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. नए व्यवसाय की शुरुआत करना लाभदायक रहेगा.

तुला राशि (Libra)
आपकी संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से आपका बजट डगमगा सकता हैं. स्वास्थ्य में गिरावट होने से स्वभाव चिड़चिड़ापन आएगा,जिस कारण परिवार के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे. कामकाज के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका काम मिल सकता है. धार्मिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपके लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसका आप लाभ उठाएंगे। यदि आपको कुछ कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों ने घेरे हुआ था,तो उनसे भी काफी हद तक आपको निजात मिलेगी. विद्यार्थी पढ़ाई की ओर एकाग्र होकर जुटेंगे वह उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से काफी रुके हुए काम बनेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. परिवार के किसी सदस्य से आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अपने आप को बेहतर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें वह कामयाब अवश्य होंगे.

मकर राशि (Capricorn)
आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की कोशिश कर सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के कार्य में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी,तो वह कुछ समय और बनी रहेगी,उसके बाद ही आपको उनसे सफलता मिलेगी. सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में आपको अपना रूठा व्यवहार बदलना होगा. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है. आर्थिक स्थिति की यदि आपको चिंता थी,तो वह पहले से बेहतर होगी जिसके कारण आप अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आज आपको बिना सोचे समझे किसी से भी धन संबंधित कोई डील करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गलत निर्णय ले सकते हैं. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है,इसलिए आप परेशान रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article घर बैठे ऑनलाइन पितरों को करें मुक्त, गया में हो जाएगा ई-पिंडदान
Next Article सुख-समृद्धि, बरकत के लिए जन्माष्टमी के दिन खरीदें ये वस्तुएं, मिलेंगे शुभ संकेत!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?