Shani Dev की पूजा के लिए शनिवार का दिन विशेष माना गया है. आइए जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले उपाय.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Shani Dev: शनिवार का दिन शनि पूजा के लिए विशेष माना गया है. न्याय के देवता शनि देव की पूजा शनिवार के दिन की जाती है. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा में 5 चमत्कारी उपाय करने से जीवन में बदलाव आ सकता है.
शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से पीड़ित लोग भी शनिवार के दिन अगर शनि देव की आराधना करते हैं तो उनके जीवन में चल रही समस्याएं और कठिनाइयां कुछ कम हो सकती हैं.
जाप
शनिवार के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है.
शनिवार को शनि देव के मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
दान
- शनिवार के दिन काले तिल का दान करें.
- साथ ही शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें.
- शनि की ढैय्या और शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित लोग इस उपाय को जरुर करें.
सेवा
- शनिवार के दिन किसी भी जरुरतमंद की सेवा करें.
- साथ ही इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व होता है. किसी भी चमल, जूते, छाता आदि चीजें दान में दें.
- शनिवार के दिन काले कुत्ते या किसी भी कुत्ते की सेवा जरुर करें.
पूजा
- शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा अवश्य करें. ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मंदिर
- शनिवार के दिन शनि मंदिर अवश्य जाएं.
- शनि देव की मूर्ति पर तेल अर्पित करें.
- साथ ही सरसों के तेल का दीपक काले तिल डालकर जलाएं. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

