Sawan Putrada Ekadashi 2024: सावन (Sawan ekadashi) महीने में पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा. इस दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से संतान सुख के रास्ते सुलभ होते हैं.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- सुप्रिया
जबलपुर.
Putrada Ekadashi 2024: सावन पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त को पड़ रही है. इस दिन संतान सुख पाना चाहते हैं तो घर की ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में कामधेनु गाय और बछड़े का मूर्ति स्थापित करें. मान्यता है इससे दांपत्य जीवन में बच्चे का सुख मिलता है. संतान प्राप्ति की कामना के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन पीतल के बाल गोपाल को घर लाएं और फिर भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप का पूजन करें. रोजाना गोपल मंत्र का जाप करें. कहा जाता है कि इससे सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है.
मोर पंख लाएं और कान्हां जी के पास रखें
घर में किसी तरह का दोष है, जिसके कारण बच्चे की तरक्की नहीं हो रही है, बाधा आ रही है तो सावन पुत्रदा एकादशी पर मोरपंख घर लाएं और कान्हा जी के पास रख दें. कहा जाता है कि इससे गृह दोष दूर होता है.
कछुआ रखने से धन की नहीं रहेगी कमी
चांदी का कछुआ घर में रखने से धन की कमी नहीं होती. ऐसे में पुत्रदा एकादशी पर चांदी का कछुआ लाएं और उसे कांच के बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर उस कछुए को रख दें. इसके अलावा सावन पुत्रदा एकादशी घर में दक्षिणावर्ती शंख पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक जो व्यक्ति अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रखता है तो वहां पर लक्ष्मी देवी का वास होता है.
पुत्रदा एकादशी के लिए पारण तिथि का समय 17 अगस्त को सुबह 05:5 से सुबह 08:05 एएम तक बेहद शुभ याेग है.


