By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:30 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 2 May 2025 : आज 2 मई 2025,  शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 2 May 2025 : आज 2 मई 2025,  शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 2 मई 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 2 मई 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है. व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा. पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है. आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है. जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जाएंगे. साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे. रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं. बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपका शांत रहेगा. कल आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे. आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे. आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा. रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा. परिवार से खुशखबरी मिलेगी. ईश्वर की कृपा से आपके सभी काम सफल होंगे. आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी. आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा. ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियाँ लाने वाला है. परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी. महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है. आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है. कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए. जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा. अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. आपको कोई नई जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी. आलस व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है. बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है. नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा. आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है. आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज  का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से ख़ुशी मिलेगी. मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा. किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे. अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा. धैर्य और विनम्रता बनाये रखें. पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी. आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है. आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है. आप धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है. किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा. जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार करेगे और योजना बनाएंगे. आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं. परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आज समाप्त होने के योग हैं. दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें. कोई पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं. दूसरों को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है. किसी भी कार्य को करने में धैर्य और समझदारी रखें. परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है. किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं. आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है. आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी. किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें. आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे. आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है. अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी. कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं. आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है. आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है. ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा. जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा. लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी. ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है. इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं. गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे. छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article चार धाम यात्रा : खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
Next Article ‘पाकिस्तान आतंकियों को पकड़ने में सहयोग करे..’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?