By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हाथी पर सवार होकर आ रहीं मातारानी, शुरू कर दें नवरात्रि की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > हाथी पर सवार होकर आ रहीं मातारानी, शुरू कर दें नवरात्रि की तैयारी
Religion

हाथी पर सवार होकर आ रहीं मातारानी, शुरू कर दें नवरात्रि की तैयारी

DB News
Last updated: 25/10/2025 10:25 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा यानी 22 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है. जानें नवरात्रि में कलश स्थापना की विधि, मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा यानी 22 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली है. जानें नवरात्रि में कलश स्थापना की विधि, मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट.घटस्थापना का मुहूर्तपूजन सामग्रीकलश स्थापना की ऐसी है विधि

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल सोमवार 22 सितंबर 2025 से हो रही है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार के दिन हो रही है और इस दिन हस्त नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. सोमवार का दिन होने से माता का आगमन हाथी पर होगा, जिसे कि बहुत शुभ माना जाता है. नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों तक मनाया जाता है. इसलिए मां भवानी की पूजा करने का नौ रूपों में विधान है. इस साल नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक मनाई जाएगी. वहीं गुरुवार 2 अक्टूबर को विजयादशी या दशहरा मनाया जाएगा.

नवरात्रि के पहले दिन यानी आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना (घटस्थापना) की जाती है. इस दिन पहली देवी माता शैलपुत्री की पूजा होती है.

घटस्थापना का मुहूर्त

22 सितंबर को सुबह 06:09 से 08:06 तक का समय घटस्थापना के लिए शुभ रहेगा. इसके साथ ही आप दोपहर के समय 11:49 से 12:38 तक भी घटस्थापना कर सकते हैं.

पूजन सामग्री

पूजा के लिए- लाल या पीला कपड़ा, अक्षत, रोली, हल्दी, कुमकुम, दीपक, घी, बाती, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती, नारियल, सुपारी, फूल, पान के पत्ते, कलावा, माता के लिए चुनरी, मिठाई और भोग.

कलश स्थापना के लिए- मिट्टी का पात्र (जौ बोने के लिए), साफ मिट्टी, जौ या गेहूं के बीज, कलश, गंगाजल, आम या अशोक के पत्ते, नारियल, लाल वस्त्र, मौली, सुपारी, सिक्का, हल्दी.

कलश स्थापना की ऐसी है विधि

  • सबसे पहले पूजास्थल को साफ करें.
  • मिट्टी के पात्र में शुद्ध मिट्टी भरकर उसमें जौ या गेहूं के बीज बोएं.
  • कलश में गंगाजल, सुपारी, हल्दी, सिक्का और अक्षत डालकर कलश के ऊपर आम या अशोक के पत्ते रखें और ऊपर से लाल कपड़े से लपेटकर एक नारियल भी रख दें.
  • मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना करें और नवरात्रि पूजा या व्रत का संकल्प लें.
  • रोजाना नौ दिनों तक सुबह और शाम के समय पूजा करें.
  • कलश के पास घी का दीपक जलाएं.
  • सुबह-शाम आरती करें.
  • साथ ही दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
  • नवरात्रि के दौरान नौ दिन तक अखंड ज्योति भी जलाना शुभ होता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSShardiya Navratri 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article तंत्र सिद्धि मंदिरों में शामिल है चौसठ योगिनी जबलपुर का शिव मंदिर
Next Article खेलों से युवाओं को जोड़कर उनका भविष्‍य सुनिश्चित करें- सांसद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?