केंद्रीय करों में हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद, यह पैसा केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दिए जाने वाले टैक्स का हिस्सा होता है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से अगले दो महीनों में लगभग 17,000 करोड़ रुपए की देनदारी मांगी है. वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है, इसलिए यह मांग की गई है. यह पैसा केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दिए जाने वाले टैक्स का हिस्सा होता है, जिसे ‘डेवोल्यूशन’ कहते हैं. जुलाई में पेश हुए केंद्रीय बजट के अनुसार, MP को इस साल कुल 97,000 करोड़ रुपए मिलने थे. अभी तक लगभग 80,000 करोड़ रुपए ही मिले हैं. बाकी पैसे का इंतजार है.
केंद्रीय बजट से पहले की मांग
1 फरवरी को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले यह मुद्दा और भी महत्वपूर्ण हो गया है. अभी MP को केंद्र के टैक्स में 7.85% हिस्सा मिलता है. नए बजट में यह हिस्सा बढ़ भी सकता है, कम भी हो सकता है. राज्य को हर महीने लगभग 7,000 करोड़ रुपए मिलते हैं. मतलब अगले दो महीनों के 17,000 करोड़ रुपए अभी बाकी हैं.

