By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!
National

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

DB News
Last updated: 13/10/2026 12:01 PM
DB News
Share
8 Min Read
इंडिया ब्लॉक का दिल्ली में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया.
SHARE

पहली बार विपक्ष द्वारा 12 अक्टूबर को लोकतंत्र मार्च निकाला गया, इंडिया ब्लॉक के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में किसका नाम है और क्या धाराएं लगी हैं? अभी तक स्पष्ट नहीं.

Source : MEDIA

Contents
पहली बार विपक्ष द्वारा 12 अक्टूबर को लोकतंत्र मार्च निकाला गया, इंडिया ब्लॉक के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में किसका नाम है और क्या धाराएं लगी हैं? अभी तक स्पष्ट नहीं.चाय पर चर्चा के दौरान बनेगी रणनीति14 खामियां बताकर दायर की गई है याचिकासीजेपी ने सुबह-सुबह किया प्रदर्शनवोटर लिस्ट से हटाए गए नामों का स्वतंत्र ऑडिट हो‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकालकर विरोध जतायाSIR को लेकर विपक्ष के लगाए गए आरोपक्या बोले सौरव दास?अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

India Bloc Protest Delhi: इंडिया गठबंधन का विगत 7 दिनों से SIR को लेकर प्रदर्शन जारी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पहली बार ‘लोकतंत्र मार्च’ निकाला और विरोध दर्ज कराया. सोमवार 12 अक्टूबरर को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट मार्च किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं और समर्थकों के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. एसआईआर में बड़े स्तर पर नाम काटे जाने और गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए 11 नेताओं ने संयुक्त याचिचा दखिल की. इस याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को पक्षकार बनाया गया है. इधर विपक्ष द्वारा निकाले गए मार्च दिल्ली पुलिस ने भी FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बाराखम्बा पुलिस स्टेशन और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में ये FIR दर्ज की गई है. फिलहाल, धाराओं और आरोपों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. एफआईआर में किन नेताओं का नाम है, यह भी नहीं बताया जा रहा है. अभी पुलिस जांच कर रही है.

चाय पर चर्चा के दौरान बनेगी रणनीति

गठबंधन के सांसद आज मंगलवार 13 मार्च को मुलाकात करेंगे. वे चाय पर चर्चा के दौरान आगे की रणनीति तय कर सकते हैं. इससे पहले यह बतादें कि राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के 11 नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की थी, इसको लेकर पेंच फंस गया है. यानि गठबंधन के नेताओं द्वारा दखिल याचिका पर आज मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकेगी. मीडिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से 13 अक्टूबर के लिए जारी सप्लीमेंट्री लिस्ट में राहुल गांधी की याचिका शामिल नहीं है.

14 खामियां बताकर दायर की गई है याचिका

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं की तरफ से दायर याचिका में करीब 14 खामियां बताई हैं. यह याचिका वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बड़े पैमाने पर नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों से जुड़ी है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, रजिस्ट्री ने याचिका दाखिल करने वाले वकील से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी. 9 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर करने की लिखित सहमति नहीं दी थी. रजिस्ट्री ने यह भी कहा कि याचिका के साथ जमा किए दस्तावेज के कुछ पन्ने पढ़ने लायक नहीं हैं. कुछ गायब हैं. कोर्ट फीस भी 220 रुपए कम जमा की गई है.

सीजेपी ने सुबह-सुबह किया प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन से पहले बीते शनिवार (10 अक्टूबर) को कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिए गए थे. हालांकि इन्हें फिर छोड़ दिया गया था. इसके बाद आज मंगलवार को सुबह-सुबह फिर से सौरव दास और आशुतोष रांका प्रदर्शन करने पहुंच गए. सौरव दास को फिर से हिरासत में लिया गया है. बतादें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आक्रामक है. आज सुबह करीब 9 बजे सीजेपी के नेता ने दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

इसका वीडियो खुद आशुतोष रांका और सीजेपी ने शेयर किया है. इसमें रांका कई समर्थकों के साथ झंडे लेकर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों का स्वतंत्र ऑडिट हो

राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा दायर याचिका में रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की गई है. इसमें तकनीकी विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित नागरिकों को भी शामिल करने की मांग है. याचिका में कहा गया है कि यह समिति तय समय के भीतर SIR के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों और किए गए बदलावों का स्वतंत्र ऑडिट करे.

‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकालकर विरोध जताया

नई दिल्ली में 12 अक्टूबर 2026 को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ निकालकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया. राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दूसरे विपक्षी नेता शामिल हुए. विपक्ष ने SIR पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की.

SIR को लेकर विपक्ष के लगाए गए आरोप

इंडिया गठबंधन का आरोप है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं. विपक्षी दलों ने मांग की है कि नाम हटाने की प्रक्रिया की जांच हो, गलतियों को सुधारा जाए और पात्र मतदाताओं का मतदान का अधिकार सुरक्षित रखा जाए.

क्या बोले सौरव दास?

सौरव दास ने कहा कि हम जंतर-मंतर में प्रवेश कर चुके हैं और अब हमें हिरासत में लिया जा रहा है. लेकिन यह हम सभी युवा पीढ़ी के लिए एक संदेश है. हम यह कर सकते हैं. सीजेपी के नेता आज ऐसे समय में जंतर-मंतर पहुंचे हैं, जब सरकार ने जंतर मंतर को प्रदर्शन करने वाली जगह की सूची से हटा दिया है. इसपर सीजेपी ने कड़ी नाराजगी जताई.

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

अभिजीत दीपके ने कहा कि नरेंद्र मोदी का डर इस बात से स्पष्ट है कि उन्होंने जंतर मंतर को विरोध स्थल के रूप में हटा दिया है. उन्हें लगता है कि अगर जंतर मंतर अब विरोध प्रदर्शन का स्थल नहीं रहेगा और यह बंद हो जाएगा, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है.

अभिजीत दीपके ने साथ ही आशुतोष रांका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराते आशुतोष रांका.” उन्होंने सेल्यूट वाला इमोजी भी एक्स पर पोस्ट किया.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:Ashutosh RankaCECDELHI POLICEElection CommissionGyanesh KumarINDIAINDIA AllianceINDIA Bloc ProtestRahul GandhiSaurav Das
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग
Next Article हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो-वेबसाइट और गीत जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो-वेबसाइट और गीत जारी
Uttarakhand 13/10/2026
शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग
Religion 11/10/2026
HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा
Madhya Pradesh 10/10/2026
रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख
Religion 05/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?