February 2025 में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, जया-विजया एकादशी, माघ पूर्णिमा आदि व्रत त्योहार आएंगे जानें…
By : DB NEWS UPDATE | EDITED BY : प्रिंस अवस्थी
Hindu February Calendar 2025: अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा महीना होता है फरवरी. इस माह में प्रकृति में भी बदलाव आता है, मौसम में ठंडक कम होने लगती है. पेड़ों पर कोमल-कोमल पत्ते आने लगते हैं. व्रत-त्योहार के लिहाज से देखें तो फरवरी 2025 में बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, जया-विजया एकादशी, माघ पूर्णिमा, फाल्गुन अमावस्या आदि व्रत त्योहार महत्वपूर्ण रहेंगे.
Contents
इस साल फरवरी में गुरु मार्गी होंगे और सूर्य, बुध भी राशि परिवर्तन करेंगा. ऐसे में फरवरी का महीना बहुत खास रहने वाला है.फरवरी के व्रत-त्योहार का कैलेंडर, किन ग्रहों का गोचर होगा, राहुकाल समय और शुभ योग के बारे में विस्तार से जानते हैं.
फरवरी पंचांग 2025
दिनांक वार तिथि राहुकाल व्रत-त्योहार
- 1 फरवरी 2025 शनिवार तृतीया सुबह 9.52 – सुबह 11.13 गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
- 2 फरवरी 2025 रविवार चतुर्थी, पंचमी शाम 4.40 – शाम 6.00 बसंत पंचमी
- 4 फरवरी 2025 मंगलवार सप्तमी दोपहर 2.19 – शाम 4.51 रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती,
- 5 फरवरी 2025 बुधवार अष्टमी दोपहर 12.35 – दोपहर 1.57 भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
- 8 फरवरी 2025 शनिवार एकादशी सुबह 9.50 – सुबह 11.13 जया एकादशी
- 9 फरवरी 2025 रविवार द्वादशी शाम 4.44 – शाम 6.07 प्रदोष व्रत
- 12 फरवरी 2025 बुधवार पूर्णिमा दोपहर 12.35 – दोपहर 1.49 माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, रविदास जयंती
- 13 फरवरी 2025 गुरुवार प्रतिपदा दोपहर 1.49 – दोपहर 3.23 फाल्गुन माह शुरू
- 16 फरवरी 2025 रविवार चतुर्थी शाम 4.48 – शाम 6.12 द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 18 फरवरी 2025 मंगलवार षष्ठी दोपहर 3.24 – शाम 4.49 यशोदा जयंती
- 20 फरवरी 2025 गुरुवार सप्तमी दोपहर 2.00 – दोपहर 3.25 शबरी जयंती, कालाष्टमी
- 21 फरवरी 2025 शुक्रवार अष्टमी सुबह 11.10 – दोपहर 12.35 जानकी जयंती
- 24 फरवरी 2025 सोमवार एकादशी सुबह 8.17 – सुबह 9.43 विजया एकादशी
- 25 फरवरी 2025 मंगलवार द्वादशी दोपहर 3.26 – शाम 4.52 प्रदोष व्रत
- 26 फरवरी 2025 बुधवार त्रयोदशी परिघ दोपहर 12.34 – दोपहर 2.00 महाशिवरात्रि
- 27 फरवरी 2025 गुरुवार चतुर्दशी, अमावस्या दोपहर 2.00 – दोपहर 3.27 फाल्गनु अमावस्या

