India Defense Budget 2025: वित्त मंत्री ने देश का बजट संसद में पेश कर दिया है. इसमें डिफेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा बजट दिया गया है. बजट सेक्टर में खर्च करने पर पाकिस्तान, भारत के सामने कहां ठहरता है?
By : DB NEWS UPDATE | EDITED BY : प्रिंस अवस्थी
India Defense Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रक्षा बजट को देखकर पड़ोसी देश की आंखें फटी रह जाएंगी. मोदी सरकार 3.0 का यह पहला बजट संसद में पेश किया गया है. इस बजट में भारत के रक्षा मंत्रालय को 6,81,209 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इस बजट में से केंद्र सरकार ने 1,61,528 करोड़ रुपये केवल हथियारों की खरीद के लिए दिए हैं. इस बजट से सेना फाइटर जेट, टैंक, गोला-बारूद, मिसाइलों से लेकर अन्य हथियार खरीदेगी.
भारत सरकार ने एयरफोर्स के लिए 53,700 करोड़ रुपये, नेवी के लिए 38,149 करोड़ और आर्मी के लिए 2,07,520 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा पेंशन के लिए 1,60,795 करोड़ रुपये दिए गए हैं. आर्मी के जवानों की सैलरी और अन्य भत्तों के लिए 1,13,756 रुपये दिए गए हैं. इसके साथ ही सरकार ने इस बार अग्निवीरों का बजट भी बढ़ाया है.

