दिल्ली में गुरुवार (20 फरवरी) रेखा गुप्ता के साथ 6 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. वहीं अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
Delhi Cabinet : दिल्ली में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही इन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री और मंत्री की शपथ लेने में रेखा गुप्ता के साथ-साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविंद्र इंद्राज और कपिल मिश्रा शामिल रहे.
कैबिनेट की पहली बैठक
बीजेपी की नई सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक गुरुवार (20 फरवरी) शाम को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक में बड़ी घोषणाएं किये जाने की उम्मीद है.

