By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: रंग पंचमी आज, भगवान के साथ खेलें रंग-गुलाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > रंग पंचमी आज, भगवान के साथ खेलें रंग-गुलाल
Religion

रंग पंचमी आज, भगवान के साथ खेलें रंग-गुलाल

DB News
Last updated: 27/10/2025 10:39 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

होली के 5वें दिन रंग पंचमी मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली का आनंद लिया था.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
होली के 5वें दिन रंग पंचमी मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली का आनंद लिया था.रंग पंचमी क्यों मनाते हैं?रंग पंचमी पूजा विधि (Rang Panchami Puja Vidhi)रंग पंचमी पर आज क्या करें?

Rang Panchami 2025: होली के पर्व की शुरुआत होलिका दहन से हो जाती है और रंग पंचमी पर इसका समापन होता है. हर साल रंग पंचमी होली के ठीक पांच दिन बाद मनाई जाती है. यह पर्व देवतागण को समर्पित होता है. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है, जोकि आज बुधवार 19 मार्च 2025 को है.

रंग पंचमी क्यों मनाते हैं?

धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन ही द्वापर युग में श्रीकृष्ण और राधारानी ने होली जैसा आनंद लिया था और देवी-देवताओं ने स्वर्ग से उनपर फूलों की वर्षा की थी. द्वपार युग की यह परंपरा आज भी निभाई जाती है. यह भी मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरतीलोक पर आते हैं. इसलिए लोग आज के दिन देवतागण के साथ होली खेलने के लिए हवा में अबीर और गुलाल उड़ाते हैं. ऐसी मान्यता है कि वायुमंडल में आज के दिन रंग उड़ाने से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं.

रंग पंचमी पूजा विधि (Rang Panchami Puja Vidhi)

आज के दिन सबसे पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. फिर सूर्य देव को जल अर्पित करें. पूजाघर की साफ-सफाई कर एक चौकी में लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. चौकी में राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और विधि-विधान से पूजन करें. भगवान को चंदन, अक्षत, गुलाल, फूल और अबीर अर्पित कर घी का दीप जलाएं. भोग में खीर, पंचामृत और फल आदि चढ़ाएं. आखिर में आरती करें और जीवन में सुख-शांति की कामना करें.

रंग पंचमी पर आज क्या करें?

आज के दिन खासकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के पूजन का आयोजन करना चाहिए. भगवान को लाल या गुलाबी रंग अर्पित करना चाहिए. इसी तरह आज के दिन सभी देवी-देवताओं को अबीर गुलाल अर्पित करें, क्योंकि रंग पंचमी देवताओं की होली होती है. इस दिन हवा में रंग उड़ाने और देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित करने से देवताओं के स्पर्श की अनुभूति होती है. रंग पंचमी का पर्व देशभर में मनाया जाता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsRang Panchami 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सुनीता विलियम्स और उनके साथी स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लौटे
Next Article चैत्र नवरात्रि पर बन रहा सर्वसिद्धि योग, माता की पूजा का जानें मुहूर्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?