Aaj Ka Rashifal, 28 March 2025: आज 28 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 28 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे. आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे. शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे. कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है. इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, आपको टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे. अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा. जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे. इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे. इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा. कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. पहले किए गए किसी काम की मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा. ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा. आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी. कुछ नए दोस्त बनने की संभावना भी है.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आप कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं. अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए. किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए. कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है. आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं. आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए. आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है. ऑफिस में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. मित्रों के साथ किसी टूर पर जाने का प्लान बनायेंगे. किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा. आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे. इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है. उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है. आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपका दिन शानदार रहेगा. किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है. इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है. आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा. आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए. स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा. ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. कुछ लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे. इस राशि के वेब डिजायनर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा. किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना हैष आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा. अपने काम के लिए दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे. कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिलाएंगे. इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है. आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आपका दिन शानदार रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे. आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है. पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा. जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे. आपको किसी चीज़ पर छूट मिल सकती है. किसी करीबी से आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे. किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा. आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है. इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी. कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्तहोने की संभावना है.

