फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Jaat Box Office Day 3: सनी देओल की फिल्म जाट खबरों में बनी हैं. जाट में सनी देओल ने अपने एक्शन से धमाल मचा दिया है. सनी देओल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. जाट को अच्छे रिव्यूज मिले थे.
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ की कमाई कर ली है. अभी फिल्म की कमाई के तीसरे दिन के आंकड़े ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म 10 करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.50 करोड़ हो गया है.
बता दें कि तीसरे दिन जाट को हिंदी में 16.70 परसेंट की हिंदी में ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शो 7.53 परसेंट का फुटफॉल मिला. वहीं दोपहर के बाद ये बढ़ा और 15.97 परसेंट रहा. इवनिंग शोज में 16.85 परसेंट का फुटफॉल मिला. वहीं नाइट शोज में 26.43 परसेंट का फुटफॉल था.

