शास्त्रों में वैशाख में तुलसी की पूजा फलदायी होती है. इसके दर्शन मात्र से यम का भय दूर होता है. मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Vaishakh Month 2025: वैशाख में तुलसी की पूजा फलदायी होती है. इसके दर्शन मात्र से यम का भय दूर होता है. मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. स्कंद पुराण के अनुसार वैशाख में तुलसी की 5 पत्तियां लेकर पीपल के पेड़ की 5 बार परिक्रमा करें. मान्यता है इससे बैकुंठ धाम के द्वार खुल जाते हैं और व्यक्ति को श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसी मान्यता है कि इस माह में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. घर, मंदिर या आंगन में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने से जीवन में सफलता ही सफलता मिलती जाती हैं और व्यक्ति खूब आगे बढ़ता जाता है.
जानें वैशाख में तुलसी के कौन से उपाय फलदायी होते हैं.
- वैशाख के गुरुवार को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाए, एक बर्तन में 7 हल्दी की गांठ, एक गुड़ का टुकड़ा और 7 दाने चने की दाल डालें और उसे तुलसी के पास रख दें, हाथ में थोड़ा सा जल लेकर मनोकामना करें और फिर ये सभी चीजें दान कर दें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती है.
- वैशाख पूर्णिमा पर तुलसी माता को कच्चा दूध चढ़ाएं और लाल कलावा बांधे. कहते हैं इससे तरक्की में आ रही अड़चने समाप्त होती है. धन आगमन के रास्ते खुलते हैं.
- आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए वैशाख में तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पर्स में रख दें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं.
- वैशाख में कृष्ण और श्रीहरि को भोग में तुलसी दल जरुर अर्पित करें. सुबह शाम तुलसी के पास घी का दीपक लगाएं. ये उपाय जीवन के अंधकारों को दूर कर उजाला लाता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

