By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया मेल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया मेल
Uttar Pradesh

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया मेल

DB News
Last updated: 21/04/2026 10:32 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या में सोमवार रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को ई-मेल आया, जिसमें लिखा है कि बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा, मेल की खबर मिलते ही कार्यालय पर हड़कंप.

Source :  MEDIA

Contents
अयोध्या में सोमवार रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को ई-मेल आया, जिसमें लिखा है कि बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा, मेल की खबर मिलते ही कार्यालय पर हड़कंप.कई जिलों में DM को धमकी मिलीबम से उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकींमेल की खबर मिलते ही कार्यालय पर हड़कंप

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ram Mandir UP News : उत्तर प्रदेश अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को ई-मेल आया, जिसमें लिखा है- मंदिर की सुरक्षा बढ़ा लो. ट्रस्ट ने साइबर सेल में केस दर्ज कराया है. धमकी मिलने के बाद जन्मभूमि परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलेक्ट्रॉनिक निगरानी सिस्टम भी चालू कर दिया गया है. बतदें कि भगवान श्रीराम का मंदिर लंबे प्रयास के बाद बन पाया है, जो हिंदू धर्म को मानने वालाें के लिए अहम है और इसी राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार की भी है. मंदिर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक यदि होती है तो कई बड़े सवाल उठ सकते हैं. लिहाजा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बनाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कई जिलों में DM को धमकी मिली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाराबंकी, चंदौली और अलीगढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा ई-मेल आया है. इसमें DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये सभी मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं. मेल मिलने के बाद न केवल मंदिर में हड़कंप मचा हुआ है. बल्कि अयोध्या नगरी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हाेने लगे हैं. क्योंकि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है और अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने पहुंच रहे हैं. इस लिहाज से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है.

बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकीं

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से कई बार धमकी मिल चुकी है. खालिस्तानी आतंकी पन्नू भी कई बार धमकी दे चुका है. वहीं, 3 मार्च को अयोध्या के रहने वाले अब्दुल रहमान को पकड़ा गया था. वह राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की साजिश कर रहा था. वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए अयोध्या से फरीदाबाद गया था. वह साजिश को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही पकड़ा गया. सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल रहमान ISI के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था.

इस बीच, अयोध्या में राम मंदिर के चारों ओर लगभग चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है और सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसके 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, “इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड राम मंदिर के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करेगी. दीवार की ऊंचाई, मोटाई और डिजाइन के संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया गया है. मिट्टी परीक्षण के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.” मिश्रा ने संकेत दिया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

मेल की खबर मिलते ही कार्यालय पर हड़कंप

मेल में डीएम कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी दी गई. मेल की खबर मिलते ही कार्यालय पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.इसके बाद पुलिस विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंच डॉग स्क्वाड टीम के साथ कार्यालय में विस्फोटक पदार्थ की चेकिंग शुरू कर दी.कई घंटों तक चली चेकिंग के बाद कुछ न मिलने पर आला अधिकारीयों ने चैन की सांस ली और कार्यालय पर आए धमकी भरे मेल की जांच शुरू कर दी. थाना मटसेना पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज करा दिया है और मेल की जांच पड़ताल में टीम जुट गई है.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateRam Mandir UP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article लाड़ली बहना योजना की किस्त महिलाओं के खाते में भेजेंगे
Next Article वैशाख माह में करें तुलसी पूजा के ये उपाय, कंगाल भी बन जाएगा धनवान!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?