शनल हेराल्ड केस- ED ने पहली चार्जशीट दाखिल की, सोनिया-राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Robert Vadra on ED : शनल हेराल्ड केस में ED ने पहली चार्जशीट दाखिल की है, जिस पर सोनिया-राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. इस मामले में गांधी परिवार की ओर से रॉबर्ट बाड्रा की पहली प्रतिक्रिया मीडिया के सामने आई है. उन्होंने कहा है कि ‘सोच समझकर टारगेट किया जा रहा है, परिवार नहीं टूटेगा’. जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (15 अप्रैल) पूछताछ की थी. ईडी के अधिकारियों ने वाड्रा से कई सवाल पूछे थे. जमीन घोटाले के इस केस में ईडी बुधवार (16) अप्रैल को एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने नेशनल हेराल्ड से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहली चार्जशीट दाखिल की है. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम हैं. मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी. इससे पहले 12 अप्रैल 2025 को जांच के दौरान कुर्क संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी. दरअसल, 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी.
यह बदले की राजनीति
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- सोनिया, राहुल और अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से बदले की राजनीति और धमकी के अलावा कुछ नहीं है.

