मध्य प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रामबन में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और भूस्खलन से भारी तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ramban Landslide: देशभर में अप्रैल के शुरुआती दिनों में तेज गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम बदला है. जम्मू-कश्मीर के रामबन क्षेत्र में रात भर भारी ओलावृष्टि, कई भूस्खलन और तेज़ हवाएं चलने से भारी तबाही हुई है. रामबन शहर के आसपास के कई इलाके भी तबाही से प्रभावित रहे. नेशनल हाईवे बाधित हो गया है और प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की जान चली गई है.
उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों में आज रविवार को आंधी-बारिश की संभावना है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है.
इधर राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में आज लू (हीटवेव) की संभावना है. इन राज्यों के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42°C तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने MP के रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को 26 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा.

