सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के नेताओं ने एक आवाज में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठागी हम उसका साथ देंगे.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई. बैठक में सभी पार्टी के नेताओं ने इस आतंकी हमले की निंदा की. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने माना कि सरकार से चूक हुई है. उन्होंने कहा, “ये घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई इसके बारे में बैठक में बताया गया. हमारे ऑफिशियल की तरफ से बताया गया घटना कैसै हुई.”
नेताओं ने कहा है कि सरकार जो कदम उठागी हम उसमें साथ
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “जहां ये घटना घटी वो मेन रोड पर नहीं है. सभी पार्टी को बताया गया कि सबकुछ सही होते हुए भी एक चूक हुई है और इससे सभी दुखी हैं. हम पता लगाएंगे कि कहां चूक हुई. आगे ऐसी घटनाएं न हो उनके लिए प्रबंधन किया गया है. सभी पार्टी के नेताओं ने एक आवाज में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठागी हम उसमें साथ देंगे. कुछ मुद्दे भी सामने आये, जिसपर सफाई दी गई.”

