Aaj Ka Rashifal, 3 May 2025 : आज 3 मई 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 3 मई 2025, शनिवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन काम और कमाई के लिहाज से लाभकारी रहेगा. आपको अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा. आपने पूर्व में जो प्रयास किया है या निवेश किया है उसका भी आपको फायदा मिल सकता है. आपको नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा. कार्यस्थल पर आपको कुछ नया और रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा साथ ही काम की प्राथमिकता तय करके काम करना होगा क्योंकि कुछ जरूरी काम छूट जाने या अटक जाने का अंदेशा है. आपके सितारे कहते हैं कि कागजातों के मामले में आपको लापरवाही से बचना चाहिए, किसी कागजात पर बिना पढे आपको हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले आपको उसके तमाम पक्षों को समझना होगा. आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे. अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बहुत सावधानी से क्रियान्वित करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी विशेष अवसर के कारण खुशियां आएंगी. आप सभी का सम्मान बनाए रखेंगे और लोगों से आपको सहयोग मिलेगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन थकान और परिश्रम भरा रहेगा. आपके ऊपर काम की जिम्मेदारी रहेगी. आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा. आपको उधार लेन देन से भी बचना होगा. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा और वरिष्ठजनों से तालमेल बनाकर रखना होगा. छात्रों को अपने प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा. आपको अपनी कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी. जो लोग किसी योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी का दिन अनुकूल रहेगा. लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. वैसे आप कोई ऐसा काम निपटा सकते हैं जो लंबे समय से अटका हुआ था.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज आपके कामकाज में प्रगति होगी और आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी. आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है. आप सरकारी क्षेत्र के काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं. कई अटके काम भी आपके पूर्ण होंगे. पारिवारिक जीवन में बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपके अंदर साहस और उत्साह का संचार बना रहेगा. आप जोखिम लेकर भी सफलता पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं. आप अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे. सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से आपका प्रभाव बढेगा. किसी मानसिक दुविधा और चिंता से भी आपको राहत मिलने वाली है. आप सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर अच्छा खासा लाभ कमाने में सफल होंगे.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है. परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है. आपको परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा. किसी पड़ोसी अथवा मित्र का आपके घर आना जाना हो सकता है. आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है. आप अपने मूल्यों और परंपराओं को प्राथमिकता देंगे और बाहरी पक्षों के साथ तालमेल बढ़ाने में सफल होंगे.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज आप रचनात्मक कार्यों में गहरी रुचि दिखाएंगे और आपके कलात्मक कौशल में निखार आएगा. आपके सहकर्मी आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे. आपको व्यक्तित्व और व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा. आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा. आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कारोबार में आपको पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का लाभ मिल सकता है.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का दिन महत्वपूर्ण और लाभकारी रहने वाला है. दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक कार्य में आज भागीदार बन सकते हैं. सितारे कहते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य आगे बढ़ने में मदद करेगा. आपका कोई काम जो काफी समय से टल रहा है वह पूरा हो सकता है. वैसे आपको अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन कारोबार व्यवसाय के लिहाज से फायदेमंद रहेगा. आपको उन्नति और लाभ के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर नए स्रोतों से लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी. लंबे समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं से आपको राहत मिलने वाली है. सरकारी क्षेत्र के काम में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा. सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. कार्यस्थल पर आपको अपने काम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने वरिष्ठों की सहायता से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे. आपकी मुलाकात किसी अजनबी व्यक्ति से हो सकती है, जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. आपकी सकारात्मक सोच से आपको काफी लाभ होगा.

