भारत की एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने बीती रात लगातार भारत के अलग-अलग शहरों में हवाई हमले किए
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
India Pakistan War Situation News: फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने रिहायशी इलाके पर हमला किया और एक परिवार घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के होशियारपुर में धमाके की आवाज सुनी गई है. ऐसा लगता है जैसे कई मिसाइल को नष्ट किया गया है. यहां एक के बाद एक कई धमाके की आवाज सुनाई दे रही है. खनूर में ब्लैकआउट के बीच भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से पाकिस्तानी ड्रोनों को गिराया गया. धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है. सांबा में धमाकों की आवाज सुनी गई, जब भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया.
बौखला गया है पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डों के तबाह होने और 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में बहे खून के हर एक कतरे का हिसाब लेने की गीदड़भभकी दी थी. वहीं, इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डीजी ने कहा कि पाकिस्तान की आर्मी को बदला लेने की पूरी छूट दी गई है.
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे एस जयशंकर
भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं.

