By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बरसात में इन 6 चीजों का दान कर शनि महाराज को प्रसन्न करें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > बरसात में इन 6 चीजों का दान कर शनि महाराज को प्रसन्न करें
Religion

बरसात में इन 6 चीजों का दान कर शनि महाराज को प्रसन्न करें

DB News
Last updated: 29/03/2026 12:36 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

बरसात के मौसम (Rainy Season) में कुछ चीजों का दान करने शनि देव प्रसन्न होते हैं. इन चीजों के दान से साढ़ेसाती (Sadesati) और ढैय्या (Dhaiya) का प्रभाव भी कम होता है.

Contents
बरसात के मौसम (Rainy Season) में कुछ चीजों का दान करने शनि देव प्रसन्न होते हैं. इन चीजों के दान से साढ़ेसाती (Sadesati) और ढैय्या (Dhaiya) का प्रभाव भी कम होता है.दैवीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं शनिबरसात में इन चीजों का करें दानकाली वस्तुओं का दान:छाते का दान:जूते-चप्पलों का दान:कुत्ते की सेवा करें:पक्षियों को खिलाएं सतनाजा:काली उड़द के दान:

Source : DB News Update  

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By-डीबी न्यूज अपडेट|

Shani Dev: मॉनसून (Monsoon 2024) की शुरुआत हो चुकी है और बारिश की बूंदों से चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है. बरसात के मौसम में ही हिंदू माह का पवित्र सावन (Sawan 2024) का महीना भी पड़ता है, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है.

वैसे तो सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है. लेकिन इस समय शनि महाराज की पूजा करने का भी महत्व है. बरसात के मौसम में आप छोटे-छोटे उपायों से शनि देव प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों से शनि की साढ़ेसाती (shani sadesati) और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप बरसात में कई वस्तुओं का दान कर सकते हैं. हलांकि सावन माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा करके अपनी इच्छाओं की पूर्ति और पापों के नाश की कामना करते हैं. लेकिन इस समय शनि महाराज की पूजा करने का भी विशेष महत्व है, जो अक्सर लोगों की समझ में कम आता है. जबकि यह मास भक्ताें को पूजा, दान आदि के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है.

दैवीय संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं शनि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन में भगवान शिव की भक्ति के साथ शनि देव की पूजा करना दैवीय संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है. शनि देव न्याय के देवता हैं और कर्मों का फल देने वाले माने जाते हैं. सावन में शनि पूजन करने से जीवन में आयी कठिनाइयों, रोग, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है.

विशेष रूप से शनिवार के दिन या सावन के शनिवार को शनि मंदिर जाकर तेल, काले तिल और काला कपड़ा अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा, शिव और शनि दोनों की संयुक्त पूजा करने से जीवन में सफलता, मानसिक शांति और सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है.

पंडितों का कहना है कि सावन में भगवान शिव और शनि महाराज दोनों की भक्ति करने वाले व्यक्ति का दुष्प्रभाव और शत्रुओं से नुकसान कम होता है. इसलिए इस महीने में केवल शिव पूजा तक सीमित न रहकर शनि देव की भी पूजा करना चाहिए.

इस प्रकार, सावन का महीना केवल शिवभक्तियों के लिए ही नहीं, बल्कि शनि महाराज की कृपा पाने के लिए भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.

बरसात में इन चीजों का करें दान

काली वस्तुओं का दान:

शनि देव का संबंध काले रंग से होता है. यह रंग उन्हें अत्यंत प्रिय है. ऐसे में इस समय शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप गरीब और जरूरतमंदों में काले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं.

छाते का दान:

बरसात के मौसम में खूब बारिश होती है. खासकर मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को ऐसे में घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है. इसलिए इस समय आप काले रंग के छाते का दान कर सकते हैं. इससे भी शनि महाराज प्रसन्न होंगे.

जूते-चप्पलों का दान:

बरसात के समय गरीबों में काले रंग के जूते-चप्पलों का दान करने से भी शनि की कृपा प्राप्त होती है.

कुत्ते की सेवा करें:

बरसात में कुत्तों को खाने-पीने में समस्या आती है. ऐसे में आप उनकी मदद करें और उन्हें खाना खिलाएं. मान्यता है कि काले कुत्तों की सेवा से भी शनि देव बहुत खुश होते हैं.

पक्षियों को खिलाएं सतनाजा:

बरसात का समय पक्षियों के लिए भी कष्टकारी हो जाता है. ऐसे में इस समय आप पक्षियों को सतनाजा या सप्तधान खिलाएं. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है.

काली उड़द के दान:

शनिवार के दिन काली उड़द का दान करें. इससे शनि की महादशा का कष्ट आपको नहीं झेलना पड़ेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DB News Update.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article घटनास्थल पर पुलिस की व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी- राहुल
Next Article प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल पर कीचड़, लोग गिरते-पड़ते पहुंच रहे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?