By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ब्रिटेन में लेबर पार्टी जीती, सुनक के हारने से भारत को क्या नुकसान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ब्रिटेन में लेबर पार्टी जीती, सुनक के हारने से भारत को क्या नुकसान
International

ब्रिटेन में लेबर पार्टी जीती, सुनक के हारने से भारत को क्या नुकसान

DB News
Last updated: 24/04/2026 10:08 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

अभी तक 650 में से 488 सीटों के रूझान सामने आए है, इनमें मुख्य विपक्षी पार्टी लेबर को 341 सीटों पर जीत मिल चुकी हैं।

Source : MEDIA

Contents
अभी तक 650 में से 488 सीटों के रूझान सामने आए है, इनमें मुख्य विपक्षी पार्टी लेबर को 341 सीटों पर जीत मिल चुकी हैं।ऋषि सुनक के जाने से भारत का नहीं होगा नुकसानधारा 370 पर कीर स्टार्मर ने लिया था भारत का पक्षकीर स्टार्मर से भारत को बड़ी उम्मीदभारत और ब्रिटेन 38.1 अरब पाउंड फ्री ट्रेड डील पर कर रहे बातऋषि सुनक की पार्टी ने FTA पर मुहर लगाने की कही थी बातकीर स्टार्मर भी पीएम मोदी के साथ रखना चाहते हैं अच्छे रिश्तेFTA में भारतीय कामगारों को वर्क परमिट जारी करना है चुनौती

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

britain prime minister: लंदन: ब्रिटेन चुनाव के शुरूआती रूझानों में लेबर पार्टी को प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है,अभी तक 650 में से 488 सीटों के रूझान सामने आए है, इनमें मुख्य विपक्षी पार्टी लेबर को 341 सीटों पर जीत मिल चुकी हैं। वोटों की गिनती जारी है। आपको बता दें 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है। जो लेबर पार्टी को मिल चुकी है।

ऋषि सुनक के जाने से भारत का नहीं होगा नुकसान

लेकिन सवाल ये है कि ऋषि सुनक का जाने का असर भारत पर क्या पड़ने वाला है. क्योंकि ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री थे. मंदिरों में पूजा करते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हुआ करती थीं. वो भारतीय कारोबारी और इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति के दामाद हैं, जिसे लेकर भारत में उत्साह का माहौल रहा है. लेकिन अब ये सब खत्म हो गया है, क्योंकि अब ऋषि सुनक प्रधानमंत्री नहीं रहे. ऐसे में भारत को कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, उल्टे फायदा ही हुआ है.

धारा 370 पर कीर स्टार्मर ने लिया था भारत का पक्ष

ऋषि सुनक को जिस नेता कीर स्टार्मर ने हराया है, उनकी पार्टी है लेबर पार्टी और ये वही लेबर पार्टी है जिसने भारत पर अंग्रेजों के शासन के दौरान भारत की आजादी का समर्थन किया था. लेकिन यही वो पार्टी है, जिसके नेता जर्मी कोर्बिन ने 2019 में कश्मीर पर तब बयान दिया था, जब धारा 370 को खत्म किया गया था. तब लेबर पार्टी के नेता जर्मी कोर्बिन ने कहा था कि कश्मीर में मानवीय संकट पैदा हो गया है, हालांकि उसी वक्त इसी लेबर पार्टी के एक और नेता कीर स्टार्मर ने कहा था कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का आपसी मसला है. लेकिन तब बात बिगड़ चुकी थी. भारत ने अपना विरोध भी दर्ज करवाया था. लेकिन इस बीच लेबर पार्टी ही बदल गई.

कीर स्टार्मर से भारत को बड़ी उम्मीद

कश्मीर के खिलाफ बयान देने वाले जर्मी कोर्बिन चले गए और उनकी जगह ले ली भारत के समर्थक कीर स्टार्मर ने और अब वहीं प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. ऐसे में उम्मीद है कि भारत से ब्रिटेन के रिश्ते और भी मज़बूत होंगे, क्योंकि कीर पहले से भी भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात करते आए हैं. अब उनकी सरकार में 10 से ज्यादा सांसद तो भारतीय मूल के हो गए हैं. ऐसे में जो ऋषि सुनक फ्री ट्रेड एग्रिमेंट, वर्क परमिट, वीजा और भारत के पक्ष में सिर्फ तमाम बातें और वादे करते ही दिखे थे, शायद कीर स्टार्मर उन वादों को अमली जामा पहना सकें. यही भारत के हक में है.

भारत और ब्रिटेन 38.1 अरब पाउंड फ्री ट्रेड डील पर कर रहे बात

दरअसल, भारत और ब्रिटेन कुछ सालों से 38.1 अरब पाउंड (4.28 लाख करोड़ रुपये) की फ्री ट्रेड डील को फाइनल करने की कोशिश में हैं. दोनों देश अब तक FTA पर 14 दौर की बात कर चुके हैं. लेकिन पहले भारत में लंबे समय तक चले लोकसभा चुनावों और फिर ब्रिटेन में इलेक्शन की वजह से इस डील को लेकर फाइनल बातचीत रुकी हुई थी. इस डील को लेकर दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. कहा जा रहा है कि फ्री ट्रेड डील पर बस कागजी कार्रवाई होनी बाकी है. इस डील से भारत को कार, कपड़े, इनटॉक्सिकेटिंग बिब्रेजेस यानी मादक पेय और मेडिकल इक्यूप्मेंट पर आपसी टैरिफ में छूट मिल सकती है.

ऋषि सुनक की पार्टी ने FTA पर मुहर लगाने की कही थी बात

ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में भारत के साथ फ्री ट्रेड डील पर मुहर लगाने की बात कही थी. इसके साथ ही डिफेंस और टेक्नोलॉजी सेक्टर में स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को ज्यादा मजबूत करने पर जोर दिया था. दूसरी ओर, कीर स्टार्मर और लेबर पार्टी भी भारत के साथ FTA के पक्ष में नजर आते हैं. उन्होंने सरकार बनने के बाद भारत के साथ नई रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है.

कीर स्टार्मर भी पीएम मोदी के साथ रखना चाहते हैं अच्छे रिश्ते

लेबर पार्टी के नेता और नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे कीर स्टार्मर भी कई मौकों पर कह चुके हैं कि वो पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं. स्टार्मर की ये पॉलिसी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन की नीतियों से काफी अलग है.

FTA में भारतीय कामगारों को वर्क परमिट जारी करना है चुनौती

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ फ्री ट्रेड डील के रास्ते में बड़ी चुनौती उन भारतीय कामगारों को वर्क परमिट जारी करने की है, जो भारत से ब्रिटेन आकर बसे हैं. क्योंकि लेबर पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि वो सत्ता में आई, तो लीगल माइग्रेट्स यानी वैध प्रवासियों की संख्या कम करेगी. साथ ही अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन में दाखिल होने से रोकेगी. ब्रिटेन में रह रहे बहुत से वैध भारतीय प्रवासी आईटी सेक्टर में काम करने वाले पेशेवर हैं. इन्हें वर्क परमिट मिला हुआ है.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article संजय सिंह को राज्यसभा में AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया गया
Next Article आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर आज मेष और कर्क वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आया है
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?