By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त….
Religion

गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त….

DB News
Last updated: 20/03/2026 12:38 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को होती है. यह दिन गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध और समर्पण को दर्शाता है. आइये जानते हैं इस साल 2026 में कब है गुरु पूर्णिमा.

Source : DB News Update

Contents
गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को होती है. यह दिन गुरु-शिष्य के पवित्र संबंध और समर्पण को दर्शाता है. आइये जानते हैं इस साल 2026 में कब है गुरु पूर्णिमा.गुरु पूर्णिमा 2025 कबगुरु पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्तगुरु पूर्णिमा पूजा विधिगुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्वगुरु पूर्णिमा पर गुरु का करें सम्मानगुरु पूर्णिमा कैसे मनाई जाती है?

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Guru Purnima 2026 Date: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु-शिष्य पवित्र संबंध को दर्शाता है. इस दिन लोग अपने शिष्य या गुरु से मिले ज्ञान और मार्गदर्शन में उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. हर माह पूर्णिमा तिथि पड़ती है, जोकि महीने का अंतिम दिन होता है. हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है. लेकिन आषाढ़ महीने की पूर्णिमा धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्व रखती है. इसे गुरु पूर्णिमा कहा जाता है. इसके अलावा इसे व्यास पूर्णिमा, वेद पूर्णिमा जैसे नामों से भी जाना जाता है. आइये जानते है इस साल कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा.

गुरु पूर्णिमा 2025 कब

  • गुरु पूर्णिमा की तिथि – गुरुवार, 29 जुलाई 2026
  • पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 28 जुलाई शाम 06 बजकर 18 मिनट
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 29 जुलाई रात 08 बजकर 05 मिनट

गुरु पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:10 से 04:50
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 से 12:54
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 12:45 से 03:40
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 से 07:41

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि

  • आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. वैसे तो इस दिन नदी स्नान करना शुभ होता है. लेकिन संभव न हो तो गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं.
  • पूजा की जरूरी सामग्री जैसे फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, जल आदि इकट्ठा कर लें. फिर पूजाघर में दीप जलाएं.
  • आषाढ़ पूर्णिमा के दिन विशेषकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है. आप अपने गुरु या ईष्ट देव की भी पूजा कर सकते हैं. साथ ही गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास की भी पूजा की जाती है.
  • पूजा में सबसे पहले भगवान को चंदन का तिलक लगाएं और देवी लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित करें. इसके बाद फल, फूल पूजा सामग्री, नैवैद्य आदि अर्पित करें.
  • पूजा मे भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाएं. इसके बगैर भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है. आखिर में लक्ष्मी-नारायण की आरती करें.
  • रात्रि में चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजन करें. चंद्र को अर्घ्य देकर धूप-दीप जलाएं.

गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाए जाने का कारण वेद व्यास जी से जुड़ा है. पौराणिक कथा के अनुसार, इस तिथि पर ऋषि वेद व्यास का जन्म हुआ था. वेद व्यास को महाभारत और पुराणों का रचयिता कहा जाता है. इन्होंने वेदों को चार भागों में विभाजित और संपादित किया. वेद व्यास जिन्हें महागुरु माना जाता है का आशीर्वाद पाने के लिए यह दिन अत्यंत शुभ होता है. वेद व्यास जी के आशीर्वाद से अज्ञानता का अंधकार दूर होता है और जीवन में ज्ञान के प्रकाश का आमगम होता है.

गुरु पूर्णिमा पर गुरु का करें सम्मान

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आप अपने गुरु का सम्मान करें. उनके आशीर्वाद से आपका कल्याण होगा. कहा जाता है कि जो भी शादीशुदा जोड़े होते हैं, उनको गुरु दीक्षा जरूर लेनी चाहिए. जब आप गुरु बनाते हैं तो आपके किए गए दान, पुण्य, मंत्र जाप आदि फलित होते हैं. गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से पुण्य फल मिलता है, पाप मिटता है.

गुरु पूर्णिमा कैसे मनाई जाती है?

गुरु पूर्णिमा  का संस्कृत में “गुरु” शब्द का अर्थ आध्यात्मिक शिक्षक या मार्गदर्शक से है, जबकि “पूर्णिमा” का अर्थ पूर्णिमा के दिन से है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोग अपने गुरुओं या आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को निम्नलिखित तरीकों से भावांजलि अर्पित करते हैं:-

  • इस दिन प्रातःकाल स्नान पूजा आदि नित्यकर्मों को करके उत्तम और शुद्ध वस्त्र धारण करना चाहिए.
  • फिर व्यास जी के चित्र को सुगन्धित फूल या माला चढ़ाकर अपने गुरु के पास जाना चाहिए. उन्हें ऊँचे सुसज्जित आसन पर बैठाकर पुष्पमाला पहनानी चाहिए.
  • अनुष्ठान, प्रार्थना और आश्रमों या आध्यात्मिक केंद्रों की यात्रा करें.
  • फूल और मिठाई भेंट करना चाहिए.
  • भक्ति के प्रतीक के रूप में उपवास रखना चाहिए.
  • सत्संगों और आध्यात्मिक प्रवचनों में भाग लेना चाहिए.
  • इसके बाद वस्त्र, फल, फूल व माला अर्पण कर कुछ दक्षिणा यथासामर्थ्य धन के रूप में भेंट करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGuru Purnima 2025Jbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘हिंदुओं पर चली गोलियों की तड़तड़ाहट की यादें प्रदेश को सन्न कर देगी.”…’
Next Article भारत के साथ खेला गद्दारी का खेल, ज्योति पहुंची जेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?