By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है? स्नान-दान और चंद्रोदय का समय जान लें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है? स्नान-दान और चंद्रोदय का समय जान लें
Religion

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है? स्नान-दान और चंद्रोदय का समय जान लें

DB News
Last updated: 28/09/2026 10:38 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी,चंद्रमा की पूजा करने वालों को ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करना सबसे फलदायी माना गया है.

Source : DB News Update

Contents
पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी,चंद्रमा की पूजा करने वालों को ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करना सबसे फलदायी माना गया है.ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 या 11 जून 2025 में कब ?भद्रा काल का समयपूजा करने से बढ़ता है सुख-समृद्धि और सौभाग्यज्येष्ठ पूर्णिमा के उपायविवाह के लिए –तनाव से मुक्ति –इन पेड़ों की पूजा –ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन क्या करें क्या न करें?

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Jyeshtha Purnima 2025: पूर्णिमा पर वैसे तो मां लक्ष्मी, नारायण, चंद्र देव की पूजा की जाती है लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का साहसी स्त्री सावित्री से भी खास संबंध है. इस दिन भारत में कई जगह पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूर्णिमा व्रत किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म करना सबसे फलदायी माना गया है. खासकर ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर जल का दान करने से ग्रह दोष समाप्त होते हैं. क्योंकि इस महीने पृथ्वी गर्म रहती है इसी वजह से इस महीने में पानी की आवश्यकता का महत्व अन्य महीनों की तुलना में 10 गुना बढ़ जाता है. इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा की डेट को लेकर जिन लोगों को कन्फ्यूजन है तो यहां जान लें सही तारीख, मुहूर्त.

ज्येष्ठ पूर्णिमा 10 या 11 जून 2025 में कब ?

तारीख                               10 जून 2025 (व्रत-पूजन इस दिन करें)
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि              10 जून 2025, सुबह 11.35 – 11 जून 2025, दोपहर 1.13
स्नान-दान मुहूर्त                सुबह 4.02 – सुबह 4.42
सत्यनारायण पूजा मुहूर्त     सुबह 8.52 – दोपहर 2.05
वट सावित्री पूजा मुहूर्त         सुबह 8.52 – दोपहर 2.05
चंद्रोदय                               शाम 6.45

भद्रा काल का समय

भद्रा काल के लिए विशेष नियम हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन भद्रा पाताल लोक में निवास करेगी. पाताल की भद्रा का पृथ्वी पर कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है. इसलिए पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान-पुण्य के कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी. हालाँकि, इस दौरान नए व्यापार या मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए.

पूजा करने से बढ़ता है सुख-समृद्धि और सौभाग्य

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, चंद्र देव के साथ पीपल के पेड़ की पूजा भी की जाती है, इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है. ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को वट पूर्णिमा भी कहा जाता है. भारत के अनेक भागों में सुहागन स्त्रियां पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना से वट पूर्णिमा का व्रत करती हैं. इसके अतिरिक्त यह दिन पितरों के निमित्त तर्पण और दान करने के लिये भी अत्यन्त शुभ माना जाता है. भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा के लिये ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन का विशेष महत्व माना गया है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय

विवाह के लिए –

पूर्णिमा के दिन स्नान, ध्यान और पुण्य कर्म करने का तो महत्व है ही, लेकिन साथ ही अविवाहित युवक-युवतियां भी विवाह लग्न में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए इस दिन शिव और विष्णु जी की पूजा करते हैं. इस दिन शिव जी और माता पार्वती का कच्चे सूत से गठबंधन कराएं, मूर्ति पर 7 बार धागा ऐसे लपेटे की दोनों की मूर्ति को जोड़े. वहीं विष्णु जी को हल्दी की गांठ चढ़ाएं. मान्यता है इससे विवाह में आ रही अड़चने दूर होती है.

तनाव से मुक्ति –

रात चंद्र देव को जल और दूध का अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मन की शांति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है. चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति का जीवन खुशहाल होता है. साथ ही घर में धन, वैभव, सुख-शांति के साथ समृद्धि की भी वृद्धि होती है.

इन पेड़ों की पूजा –

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पीपल और नीम की त्रिवेणी के नीचे विष्णु सहस्त्रनाम या शिवाष्टक का पाठ करने से ग्रह दोष दूर होते हैं. शनि की कृपा मिलती है. साथ ही बार बार काम में आ रही रुकावट दूर होती है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन क्या करें क्या न करें?

इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

गरीब-जरुरतमंदों को अन्त, कपड़े, धन आदि का दान करें.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के पवित्र दिन किसी भी तामसिक चीज का सेवन न करें.

शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा की पूजा करें, जल अर्पित करें.

पूर्णिमा के दिन श्रद्धा, नियम, सेवा और दान करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

हर पूर्णिमा पर पूजा-पाठ करें और सबके मंगल की कामना करें.

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः

 

 

 

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article इस्लामी एकता का हवाला देकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम रोकने की कोशिश नाकाम
Next Article आप बैंक से लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?