Terrorist Attack: पाकिस्तान के निशाने पर जम्मू, आतंकी संगठन अगस्त में कर सकता है हमला
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
सोस्र- न्यूज एजेंसी
जम्मू-कश्मीर. पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को निशाने में रखते हुए कठुआ में आतंकी हमला कराया है, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं. कठुआ में हुए हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ने की खबर आ रही है. कठुआ हमला भारत के खिलाफ रची गई पाकिस्तान के साजिश का एक हिस्सा है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने अब भारत को दहलाने की पूरी साजिश रच ली है.
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान आतंकी संगठन अगस्त से पहले भारत में बड़ा हमला कराने की तैयारी में हैं. तीन बड़ी जगहों पर हमले की साजिश रची जा रही है. दहशतगर्दों के टारगेट पर इस बार जम्मू है. वो जम्मू जहां आतंकवाद पर पूरी तरह नकेल कसी जा चुकी थी. लेकिन अब यहां पाकिस्तानी आतंकी संगठन खौफ की नई फसल उगाना चाहते हैं, और इसलिए पहले रियासी फिर डोडा राजौरी से लेकर अब कठुआ में हमला किया गया है.
साजिश के तहत कराई जेल ब्रेक
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान में बैठे आतंक के सरगना टेरर रूट को श्रीनगर से अब जम्मू शिफ्ट कर रहे हैं. इसकी वजह मानी जा रही है कि जिस तरह घाटी में ऑपरेशन ऑलआउट चला है. आतंकियों का सफाया हुआ है. इससे पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, भारत में बड़े आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान ने एक साजिश के तहत पाक अधिकृत कश्मीर की रावलकोट जेल ब्रेक कराई है. यहां से 20 आतंकी फरार हुए थे, इसमें से 4-6 आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की है.
बताया जा रहा है कि रावलकोट जेल ब्रेक में गाजी शहजाद अहमद भी फरार हुआ था. गाजी भारत की जेल में भी बंद रहा है. पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, इसके भी भारत में घुसने की आशंका हैं. इन सभी आतंकियों ने पुंछ के जंगलों से होकर घुसपैठ की है.
आतंकियों के घुसपैठ की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी लॉन्चिंग पैड्स पर मौजूद करीब 40 आतंकियों ने हाल ही में घुसपैठ की है. ऐसा में सवाल उठता है कि आखिर ये आतंकी भारत में दाखिल कैसे हुए? दरअसल, इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान से घुसपैठ के करीब 1 दर्जन ऐसे नदी नाले हैं, जिसका इस्तेमाल आतंकी पारंपरिक रूप से घुसपैठ के लिए करते हैं.

