By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading:  मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion >  मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

 मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 24/06/2025 10:06 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 24 June 2025 : आज 24  जून 2025, मंगलवार  का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 24 June 2025 : आज 24  जून 2025, मंगलवार  का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 24  जून 2025, मंगलवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 24  जून 2025, मंगलवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें. भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं. अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी. जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे. आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे. परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा. निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं. नए विचार आपके सामने आते रहेंगे. आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है. आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें. हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें. आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं. अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं. आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है. आज आप खुले मन से बात करेंगे. साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा. आज आपका मन नए काम करने में लगेगा. बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर से प्यार और सहयो मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक रहेगा. आज कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं. आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें. आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं. इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं. आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे. आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. किसी काम में जल्दवाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है. इलायची खा कर घर से बाहर निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा. आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा. बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा. वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी. आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं. बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. आज दांप्तय जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी. अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है. सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकाल कर प्रकृति का आनंद लें. आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव पर लाभ होगा. अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है. आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा. सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा. यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा, इसके लिए मसूर की दाल दान करें.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे.आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे. आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है. बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी. दिल की बजाए दिमाग से काम लें. व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा. आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं. आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं. संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा. बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. धन लाभ का योग बन रहा है. समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा. शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे. नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को आय के नए श्रोत मिलेंगे. आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है. जरूरतमंद को भोजन कराने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी. साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है. माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे. बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे. खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है. लवमेट वालों का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है. गरीबों को जरूरत की चीजों का दान दें.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे. आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा. अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें. छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं. धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं. मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे. कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी. आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है. पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है. आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा. बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें. एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा. आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे. संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी. दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं. पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा. सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं. हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें. आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा. जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा. आज कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता के पैर छू कर ही करें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article  नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने दागीं मिसाइलें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?