कुंडली के नौ ग्रह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं. जाने किस वजह से कमजोर होते हैं ग्रह.
By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Navagraha For Mantras : हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में 9 ग्रहों का काफी महत्व है. ज्योतिष शास्त्र में कुंडली मिलान से लेकर जीवन में आने वाली अनेक परेशानियों की जानकारी इन्हीं नौ ग्रहों को देखकर समाधान ढूढ़ने का प्रयास किया जाता है. क्योंकि कुंडली के नौ ग्रह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं. यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है तो नीचे दिए गए मंत्रों का उच्चारण करने से समाधान मिलना प्रारंभ हो जाता है.

किन ग्रहों को मजबूत करने के लिए करें मंत्र जप

किन ग्रहों को मजबूत करने के लिए करें मंत्र जप
- जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उन्हें, “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
- जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, उन्हें “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
- जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह प्रभावित है, उन्हें मंगल “ॐ अं अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
- कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
- कुंडली में बृहस्पति की स्थिति को सही करने के लिए “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का उच्चारण करना सही माना जाता है. इस मंत्र का रोजाना जाप करने से इसके फायदे बहुत जल्द नजर आने लगेंगे.
- कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को ठीक करने के लिए “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें. इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति की आयु लंबी होती है.
- कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत या शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए “शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का उच्चारण करें.
- राहु की स्थिति सही करने के लिए “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए.
- कुंडली में केतु की स्थिति ठीक करने के लिए “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का उच्चारण करना सही माना जाता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

