By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 7 जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए अनंत-राधिका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > 7 जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए अनंत-राधिका
BusinessEntertainment

7 जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए अनंत-राधिका

DB News
Last updated: 04/04/2026 9:48 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Anant-Radhika First Wedding Pics: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंध गए हैं. अब शादी के बाद अब न्यूली वेड कपल की शादी की तस्वीरें हैं.

Contents
Anant-Radhika First Wedding Pics: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज शादी के बंधन में बंध गए हैं. अब शादी के बाद अब न्यूली वेड कपल की शादी की तस्वीरें हैं.शादी के पहले अंबानी फैमिली ने दिए पोजअनंत-राधिका की शादी में पहुंचे थे ये सितारेप्यार और समझदारी से इस वादे की अहमियत को बता रहे हैं7 फेरों के अलावा लिखित प्रतिज्ञा का एक-दूसरे को देते हैंएक साथ रहकर घर बनाना अहम है

Source : DB News Update

By : DB News Update | Edited By- Supriya
Anant-Radhika First Wedding Pics: अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी देश और दुनिया को नया संदेश दे रही है. इनकी शादी में वह तमाम शादी की रश्में और विधियां अपनाई गई हैं, जो हिंदू संस्कृति में अपनाई जाती हैं. इस शादी में दुनिया भर के लोग सम्मिलत हुए और हिंदू रीति-रिवाज की शादी देखकर भावविभोर हो गए. बतादें कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12:30 बजे के बीच इन दोनो कपल की शादी संपन्न हुई. दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो जहां लाल रंग की शेरवानी में अनंत अंबानी काफी जच रहे हैं तो वहीं व्हाइट कलर के लहंगे में राधिका मर्चेंट बला की खूबसूरत दिख रही हैं. अनंत ने अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी कर ली है. कपल आज सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक-दूजे का हो गया है. शादी के बाद अनंत-राधिका की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन इतने जच रहे हैं कि उनसे नजरें हटाना मुश्किल है.

शादी के लिए राधिका ने डिजाइनर अबू जानी संदीप के ‘पैनेतर’ कलेक्शन का लहंगा पहना. व्हाइट लहंगे के साथ रेड दुपट्टा लिए अंबानी फैमिली की छोटी बहू बला की खूबसूरत दिख रही थीं. उनका ये गुजराती ब्राइडल लुक उनपर खूब जच रहा है.

शादी के पहले अंबानी फैमिली ने दिए पोज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज धूमधाम से जियो वर्ल्ड सेंटर में वैदिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे हैं. शाम 4 बजे ही अनंत अपनी दुल्हनिया की बारात लेकर एंटीलिया से रवाना हो गए थे. बाजे-गाजे के साथ दूल्हे राजा वेडिंग वेन्यू पहुंचे जहां उन्होंने पूरी फैमिली के साथ जमकर पोज दिए.

अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे थे ये सितारे

राधिका-अनंत की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा. जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और खुशी कपूर जैसे सितारों ने शादी में शिरकत की. म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, डायरेक्टर एटली कुमार, धोनी विथ फैमिली, हार्दिक पांड्या जैसे हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं.

प्यार और समझदारी से इस वादे की अहमियत को बता रहे हैं

अनंत-राधिका भी प्यार और समझदारी से इस वादे की अहमियत को बता रहे हैं और, उन्होंने अपनी शादी के दिन एक-दूसरे से घर को लेकर वादा किया है. कस्मों और वादों की अहमियत हर एक रिश्ते में होती है जब दो लोग निभाने की सोचते हैं तो उनकी लाइफ खुशियां से भर जाती है इसलिए हम इस वादे के बारे में बात कर रहे हैं.

7 फेरों के अलावा लिखित प्रतिज्ञा का एक-दूसरे को देते हैं

अनंत राधिका की शादी के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें दोनों 7 फेरों के अलावा लिखित प्रतिज्ञा का एक-दूसरे को देते हैं. राधिका कहती हैं कि हमारा घर सिर्फ एक जगह नहीं होगा, यह हमारे प्यार और एकजुटता की भावना होगी. यह वहीं होगा जहां हम हैं, यह वहीं होगा जहां हम एक साथ होंगे.’

राधिका मर्चेंट के इस वादे को सुनने के बाद अनंत अंबानी ने भी उनसे वादा किया. कहा- ‘राधिका, श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से वादा करता हूं कि हम घर को एक साथ अपने सपनों का घर बनाएंगे. हमारा घर सिर्फ एक जगह नहीं होगा बल्कि यह प्यार की भावना होगी, चाहे हम कहीं भी हों.’

एक साथ रहकर घर बनाना अहम है

कई फोटो  और वीडियो में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपने वादे में सपनों का घर बनाने की बात कही है. और, घर प्यार, समझदारी के साथ विश्वास से बनता है. इंसान कितना भी अमीर क्यों न बन जाए, लेकिन जब तक भावनाएं नहीं जुड़ेंगे, एकता नहीं होगी तो घर सिर्फ एक बिल्डिंग बनकर रह जाएगा. इसलिए एक साथ रहकर घर बनाना अहम है. यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए संदेश है.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

TAGGED:Anant AmbaniAnant Ambani Radhika Merchant WeddingDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateRadhika Merchant
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सोने के धागों से बना लाल जोड़ा पहन अंबानी फैमिली की छोटी बहू का रॉयल अंदाज
Next Article ‘कांग्रेस जैसा हाल BJP का भी होगा…’, नितिन गडकरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?