Nitin Gadkari News: नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गोवा में BJP कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए जाति आधारित राजनीति की भी आलोचना की.
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Nitin Gadkari Latest Speech: गोवा.नितिन गडकरी ने कहा कि बीजेपी अलग सोच वाली पार्टी है और यही कारण है कि वह लगातार जनता का विश्वास जीतने में कामयाब हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने भगवा दल को अतीत में कांग्रेस की गलतियों को दोहराने से बचने की भी बात कही. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने अतीत में कई गलतियां की जिसकी वजह से उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा, अगर यही गलती हम भी करते हैं तो फिर उनके सत्ता से जाने और हमारे आने को कोई भी मतलब नहीं रह जाता है.’ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गोवा में बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने जहां अपने नेताओं और अपनी पार्टी की तारीफ की तो वहीं उसे आगाह भी किया.
लालकृष्ण आडवाणी की टिप्पणी का किया जिक्र
करीब 40 मिनट के भाषण में नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) की उस टिप्पणी का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने बीजेपी (BJP) को अलग सोच वाली पार्टी बताया था. उन्होंने कहा, ‘आडवाणी जी कहते थे कि हम अलग सोच वाले हैं तो हमें ये समझना होगा कि हम अन्य राजनीतिक दलों से कितने अलग हैं. हमें ये जानना चाहिए कि राजनीति के जरिए सामाजिक और आर्थिक सुधार लाया जा सकता है.’
जाति पर ये क्या कह गए गडकरी?
नितिन गडकरी ने अपने भाषण के दौरान जाति आधारित राजनीति के चलन की आलोचना करते हुए कहा, ‘जो करेगा जात की बात, उसे पड़ेगी कसकर लात.’ वो बोले, ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर जातिगत चलन पर न चलने का निर्णय लिया है और जाति आधारित राजनीति में नहीं पड़ूंगा.’ गडकरी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके मूल्यों से होती है जाति से नहीं.
बैठक में कौन-कौन रहा शामिल?
गोवा की राजधानी पणजी के निकट बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे, राज्य के सीएम प्रमोद सावंत समेत अन्य नेताओं ने शिरकत की. इस बैठक में नितिन गडकरी ने पार्टी नेताओं से हर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भी आग्रह किया. चर्चा है कि इस बैठक में 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखने के लिए रणनीति पर भी खासी चर्चा की गई.
भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है
गडकरी ने जोर देकर कहा कि हमें (बीजेपी को) भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक योजना होनी चाहिए। पड़ोसी महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने तर्क दिया कि उनके गृह राज्य में जाति के आधार पर राजनीति करने का चलन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने इस चलन को न अपनाने का फैसला किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति (जात-पात) में शामिल नहीं होऊंगा। जो करेगा जाट की बात, उसको कसके लाठ पड़ेगी। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 240 सीटें मिली थीं। इसमें गोवा की दो सीटों में बीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। एक सीट कांग्रेस को मिली थी। नितिन गडकरी नागपुर से तीसरी बार जीते हैं.
नागपुर से लोकसभा सांसद ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस की गलतियों की वजह से BJP को चुना है और अपनी पार्टी को भी वही गलतियां करने से आगाह किया. गडकरी ने कहा, “अगर हम वही गलतियां करते हैं, तो उनके जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं है.”
उन्होंने कहा, “इसलिए आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार लाने का एक साधन है.” गडकरी ने ज़ोर देकर कहा कि “हमें (BJP) एक करप्शन-फ्री देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक प्लान होना चाहिए.”
उन्होंने चेतावनी दी, “मैंने इस ट्रेंड को फॉलो न करने का फैसला किया है. मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति ( जात-पात ) में शामिल नहीं होऊंगा. जो करेगा जाट की बात, उसको पड़ेगी कसके लात।” गडकरी ने कहा कि एक व्यक्ति अपनी जाति से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों से जाना जाता है. गोवा BJP कैडर को दिए एक संदेश में, गडकरी ने उनसे हर चुनाव क्षेत्र में जाने और संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया ताकि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में बनी रहे.
