बच्चे नजर दोष से प्रभावित होते ही उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है, बच्चा विचलित रहता है.
By- ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- सुप्रिया
जबलपुर. छोटे बच्चों को नजर लगना आम बात होती है. ऐसे में कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिनको करने से बुरी नजर दूर हो जाती है. बच्चों को अक्सर बुरी नजर से बचाने के लिए परिजन पुराने जमाने से चले आ रहे उपाय को करते हैं, तो उनके बच्चों को लगी नजर दूर हो जाती हैं.
घरेलू सामग्री ही कारगर
घरेलू सामग्री के द्वारा किए गए उपाय आज भी उतने ही कारगर हैं, जितने पहले हुआ करते थे। रोजमर्रा की सामग्री जो घर में इस्तेमाल की जाती है, उसी को इस्तेमाल करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
ये है उपाय..
बच्चों को जब भी बुरी नजर लगती है, तो उनके सिर के ऊपर से नमक और लाल मिर्च को सात (7) बार घुमाया जाता है और उसे आग में डाल दिया जाता है. यह टोटका काफी प्राचीन समय से चला आ रहा है. बच्चों की नजर उतारने का यह उपाय आज भी उतना ही कारगर है, जितना पहले हुआ करता था. अक्सर माताएं बच्चों की नजर उतारने के लिए साबुत लाल मिर्च और साबुत नमक को बच्चों के सिर पर से सात (7) बार बाएं हाथ से पीछे सर पर होते हुए दाएं हाथ की तरफ घुमाया देती हैं, जिससे बच्चों को लगी बुरी नजर तुरंत हट जाती थी.
क्यों लगती है बुरी नजर..
जब कोई व्यक्ति अपने ऊपरी मन से बच्चों की अधिक प्रशंसा करता हो या ऐसी स्त्री-पुरुष जिनके मन में बच्चों के प्रति गलत भावनाएं हो, ऐसे लोगों की नजर बच्चों को लग जाती है. इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है और दवाई खिलाने पर भी बच्चा ठीक नहीं होता है. ऐसे में यह घरेलू नुस्खा बच्चों की नजर उतारने के लिए बहुत उपयोगी होता है.

