बच्चे नजर दोष से प्रभावित होते ही उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है, बच्चा विचलित रहता है. घरेलू सामग्री के द्वारा किए गए उपाय आज भी उतने ही कारगर हैं.
Source : DB News Update
By- ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By- सुप्रिया
जबलपुर. छोटे बच्चों को नजर लगना आम बात होती है. अक्सर देखा गया है कि बच्चों को जल्दी नजर लग जाती है, जिससे वे बिना किसी वजह के रोने लगते हैं, चिड़चिड़े हो जाते हैं या दूध पीना छोड़ देते हैं. हिंदू धर्म और भारतीय समाज में सदियों से नजर उतारने के कई पारंपरिक और घरेलू उपाय अपनाए जाते रहे हैं. यदि बच्चे को बुरी नजर लग गई है, तो आप इनमें से कोई भी एक आसान घरेलू टोटका अपनाकर लाभ पा सकते हैं. हमारी भारतीय संस्कृति में ऐसे में कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिनको करने से बुरी नजर दूर हो जाती है. बच्चों को अक्सर बुरी नजर से बचाने के लिए परिजन पुराने जमाने से चले आ रहे उपाय को करते हैं, तो उनके बच्चों को लगी नजर दूर हो जाती हैं. आइए आज हम जानते हैं बच्चों को बुरी नजर क्यों लगती है? और उसके निवारण के उपाय.
घरेलू सामग्री ही कारगर
घरेलू सामग्री के द्वारा किए गए उपाय आज भी उतने ही कारगर हैं, जितने पहले हुआ करते थे. रोजमर्रा की सामग्री जो घर में इस्तेमाल की जाती है, उसी को इस्तेमाल करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
ये है उपाय..
बच्चों को जब भी बुरी नजर लगती है, तो उनके सिर के ऊपर से नमक और लाल मिर्च को सात (7) बार घुमाया जाता है और उसे आग में डाल दिया जाता है. यह टोटका काफी प्राचीन समय से चला आ रहा है. बच्चों की नजर उतारने का यह उपाय आज भी उतना ही कारगर है, जितना पहले हुआ करता था. अक्सर माताएं बच्चों की नजर उतारने के लिए साबुत लाल मिर्च और साबुत नमक को बच्चों के सिर पर से सात (7) बार बाएं हाथ से पीछे सर पर होते हुए दाएं हाथ की तरफ घुमाया देती हैं, जिससे बच्चों को लगी बुरी नजर तुरंत हट जाती थी.
काले धागे और काजल का टोटका
बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए उसके बाएं पैर के अंगूठे या कलाई पर काला धागा बांधें. बच्चे को नहलाने के बाद उसके कान के पीछे, माथे पर या पैर के तलवे में काजल का टीका (नजर का टीका) जरूर लगाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. वहीं फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा लें. इसे बच्चे के ऊपर से 7 बार (सिर से पैर तक) वार लें और इस टुकड़े को आग में डाल दें. जैसे-जैसे फिटकरी आग में पिघलेगी, माना जाता है कि बच्चे पर लगी बुरी नजर का असर भी वैसे ही जलकर खत्म हो जाएगा.
रुई की बत्ती और सरसों तेल का उपाय
रुई की एक लंबी बत्ती बनाएं और उसे सरसों के तेल में अच्छी तरह डुबो लें. इसके बाद बत्ती को बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं. अब इस बत्ती को किसी सुरक्षित स्थान पर चिमटे से पकड़कर ऊपर से नीचे की तरफ जलाएं. बत्ती से तेल की बूंदें नीचे टपकेंगी. माना जाता है कि जितनी तेजी से बत्ती जलेगी, नजर उतनी ही जल्दी उतरेगी.
क्यों लगती है बुरी नजर..
जब कोई व्यक्ति अपने ऊपरी मन से बच्चों की अधिक प्रशंसा करता हो या ऐसी स्त्री-पुरुष जिनके मन में बच्चों के प्रति गलत भावनाएं हो, ऐसे लोगों की नजर बच्चों को लग जाती है. इससे बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है और दवाई खिलाने पर भी बच्चा ठीक नहीं होता है. ऐसे में यह घरेलू नुस्खा बच्चों की नजर उतारने के लिए बहुत उपयोगी होता है.
महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह
धार्मिक और पारंपरिक उपाय अपनी जगह हैं, लेकिन यदि बच्चा लगातार रो रहा है, उसे बुखार है, उल्टी हो रही है या वह दूध नहीं पी रहा है, तो इसे केवल नजर का लगना न मानें. ऐसी स्थिति में बिना देरी किए तुरंत किसी अच्छे शिशु रोग विशेषज्ञ या डॉक्टर से संपर्क करें ताकि बच्चे को सही चिकित्सकीय उपचार मिल सके.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
