सावन माह का वह प्रदोष व्रत जो मंगलवार के दिन पड़ता है, उसे सावन भौम प्रदोष व्रत कहते हैं, जोकि आज 22 जुलाई 2025 है. आज के दिन शिव-हनुमान की पूजा का अद्भुत संयोग बना है.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sawan Pradosh Vrat 2025: मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा और सावन का महीना शिवजी की पूजा के लिए समर्पित है. ऐसे में आज शिव-हनुमान की पूजा से उनकी कृपा पाने का शुभ दिन है. क्योंकि जब किसी विशेष तिथि में दो शुभ संयोग मिलते हैं तो दोगुना पुण्यफल प्राप्त होता है. इसके साथ ही प्रदोष व्रत से शत्रु बाधा और रोग मुक्ति होती है. पुराणों के अनुसार, भौम प्रदोष व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद भी मिलता है.
आज है भौम प्रदोष व्रत
पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत हर माह दोनों पक्षों (कृष्ण और शुक्ल) की त्रयोदशी तिथि को होती है. आज मंगलवार 22 जुलाई 2025 सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को सावन भौम प्रदोष व्रत है.
आइये जानते हैं व्रत और पूजन के क्या हैं लाभ?
मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत पड़ने से शिवजी के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए. इससे आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है
दांपत्य जीवन में खुशहाली और संतान सुख की इच्छा रखने वालों को भी सावन महीने का प्रदोष व्रत रखना चाहिए और शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

