By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: LPG सिलेंडर 33.50 रुपये हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले राहत, जानें रेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > LPG सिलेंडर 33.50 रुपये हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले राहत, जानें रेट
Business

LPG सिलेंडर 33.50 रुपये हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले राहत, जानें रेट

DB News
Last updated: 25/10/2026 10:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

14.2 किलो वाली घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडर में किसी तरह का अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. मतलब ये कि घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी पर किसी तरह का राहत नहीं है.

Source : MEDIA

Contents
14.2 किलो वाली घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडर में किसी तरह का अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है. मतलब ये कि घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी पर किसी तरह का राहत नहीं है.लगातार दूसरे महीने कटौतीआखिरी बार कब बदली थी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतकब कम होंगे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव?LPG सिलेंडर की कीमतें 19 किलोग्राम14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतेंएलपीजी का अधिकांश उपयोग घरेलू

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Commercial LPG Cylinder Rate Cut: आज यानी 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कटौती की गई है. भारतीय तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार पांचवें महीने कटौती की है. 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 33.5 रुपये से 34.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी (LPG Price Cut ) आई है जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिली है. आज से देश में 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की गई है. इस बड़ी गिरावट से छोटे व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है.

लगातार दूसरे महीने कटौती

यह लगातार दूसरा महीना है कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कमी की गई है. दिल्ली में इसके बाद इसका नया रेट 1,631.50 रुपये हो गया तो वहीं मुंबई में ये करीब 1,583 रुपये बिक रहा है. जबकि कोलकाता आज से कॉमर्शियल सिलेंडर का नया रेट 1,735.50 रुपये और चेन्नई में 1,790.00 प्रति सिलेंडर के आसपास हो गया है. इससे पहले जुलाई के महीने में कॉमर्शियल 19 किलो एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1665 रुपये और कोलकाता-मुंबई में 1616.50 रुपये था.

जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 853 रुपये और आर्थिक राजधानी मुंबई में 852.50 रुपये है. तेल कंपनियों ने अपनी तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ये संशोधन देशभर में 1 अगस्त से लागू होगा.

आखिरी बार कब बदली थी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 4 महीने पहले 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था. तब एलपीजी सिलेंडर के रेट में ₹50 की वृद्धि हुई थी. इसके बाद से अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर ₹853 का ही मिल रहा है. उसके पहले भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती काफी समय पहले की गई थी. 30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹200 की कटौती की गई थी. इसके बाद से आम जनता को कटौती का इंतजार है.

कब कम होंगे घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव?

आम जनता 14 किलो वाले घरेलू उपयोग में आने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रही है. तेल कंपनियों की तरफ ऐसी कोई जानकारी नहीं जारी की गई है कि घरेलू उपभोक्ताओं को कब राहत मिलेगी.

LPG सिलेंडर की कीमतें 19 किलोग्राम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, महानगरों में 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.5 रुपये से लेकर 34.5 रुपये तक की कटौती की गई है। चेन्नई में 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 1,800 रुपये प्रति सिलेंडर से कम है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 1,650 रुपये प्रति सिलेंडर से कम है। इसके अलावा, मुंबई में भी यह गैस सस्ती हो गई है क्योंकि इसकी कीमत 1,600 रुपये प्रति सिलेंडर से कम है.

14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतें

8 अप्रैल, 2025 को 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपरिवर्तित हैं। तब से, 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की एलपीजी कीमतें दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये रही हैं.

एलपीजी का अधिकांश उपयोग घरेलू

भारत में कुल एलपीजी खपत का लगभग 90 प्रतिशत घरेलू रसोई में होता है, जबकि शेष 10 प्रतिशत का उपयोग वाणिज्यिक, औद्योगिक और मोटर वाहन क्षेत्रों में होता है. घरेलू सिलेंडर की कीमतें आमतौर पर स्थिर रहती हैं, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है.

वर्तमान में, इंडेन एलपीजी आठ अलग-अलग पैक आकारों में बेची और वितरित की जाती है. 5 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर मुख्यतः घरेलू उपयोग के लिए हैं और वितरित होने वाली कुल गैस का लगभग 90% हिस्सा इन्हीं के पास है, जबकि 19 किलोग्राम, 47.5 किलोग्राम और 425 किलोग्राम के जंबो सिलेंडर औद्योगिक और व्यावसायिक खपत के लिए बेचे जाते हैं.

You Might Also Like

टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

TAGGED:Commercial LPG Cylinder RateDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article बंद होने वाला है WhatsApp! जानें क्या है वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?