By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: क्या हिमालय से लाकर दिल्ली में रखोगे केदारनाथ!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > क्या हिमालय से लाकर दिल्ली में रखोगे केदारनाथ!
NationalReligion

क्या हिमालय से लाकर दिल्ली में रखोगे केदारनाथ!

DB News
Last updated: 10/10/2025 11:10 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

Delhi kedarnath Mandir Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शिव पुराण का जिक्र करते हुए कहा- द्वादश ज्योतिर्लिंग का नाम बदलना चाहते हो

By : DB News Update | Edited By: Supriya
Delhi Kedarnath Mandir Row: दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर पर जारी विवाद हर गुजरते दिन के साथ और गहराता जा रहा है. दिल्ली में बीते बुधवार (10 जुलाई, 2024) को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर के भूमि-पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इसका शिलान्यास किया.

Contents
Delhi kedarnath Mandir Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शिव पुराण का जिक्र करते हुए कहा- द्वादश ज्योतिर्लिंग का नाम बदलना चाहते होजनता को भ्रमित करने की कोशिशक्या बोले CM धामी?ट्रस्ट बुराड़ी की सफाईविवाद की वजह क्या है?कांग्रेस भी विरोध में उतरी

विवाद के बीच जगदगुरु अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ये प्रतीकात्मक केदारनाथ नहीं बन सकता है. हमारे यहां शिव पुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंग का उल्लेख किया गया है. 12 ज्योतिर्लिंगों के जहां नाम बताए गए हैं वहीं पर उनका पता भी बता दिया गया है. ये भी उल्लेख है कि केदार हिमालय में है तो आप दिल्ली में केदार को कहां से लाकर रखोगे.’

जनता को भ्रमित करने की कोशिश

जगदगुरु अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूछा कि लोकेशन बदलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा, ‘केदारनाथ धाम दिल्ली में बनाना अनाधिकार जैसा है और ये नहीं होना चाहिए.’

क्या बोले CM धामी?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर पर उपजे विवाद के बाद कहा, ‘प्रतीकात्मक रूप में अनेक स्थानों पर मंदिरों का निर्माण हुआ है, लेकिन वो धाम का स्थान नहीं ले सकते हैं.’ धामी बोले, बाबा केदार का धाम उत्तराखंड में है और ये कहीं और नहीं बन सकता.’ इस संबंध में सीएम धामी ने समिति को भी उचित दिशा-निर्देश दिए हैं.

ट्रस्ट बुराड़ी की सफाई

श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं, बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण हो रहा है और उसका उत्तराखंड सरकार से कोई भी लेना-देना नहीं है. बता दें कि श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट के अनुरोध करने के बाद ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ मंदिर के भूमिपूजन में शामिल हुए.

विवाद की वजह क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी के अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला का हाल ही में दिया गया बयान ही इस सारे विवाद की वजह बना. सुरेंद्र रौतेला ने कहा, जो बुजुर्ग केदारनाथ धाम जाने में असमर्थ हैं, वो अब दिल्ली में बाबा के दर्शन कर सकेंगे.’

कांग्रेस भी विरोध में उतरी

विरोध के बीच कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने CM धामी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री खुद केदारनाथ से केदारशिला उठाकर दिल्ली ले जा रहे हैं जो हमारे हितों और आस्था पर कुठाराघात है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:Avimukteshwaranand SaraswatiBurariDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Kedarnath Mandirdivya bhumi updateKedarnath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कुंभ वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, तुला के लिए मिश्रित
Next Article डोडा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के अधिकारी सहित 4 जवान शहीद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?