जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से करीब 55 किमी दूर घने जंगल में चल रही मुठभेड़
By- DB News Update
Edited By- Supriya
श्रीनगर.
J&K: जम्मू संभाग के डोडा जिले में बीते मंगलवार से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं सोमवार शाम से रातभर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। इस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित चार जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान मंगलवार सुबह इनकी मौत हो गई।
डोडा से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा में चलाया अभियान
न्यूज एजेंसी के अनुसार, मुठभेड़ उस समय हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान डोडा से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में चलाया गया। तलाशी अभियान के कुछ ही देर बाद हुई गोलीबारी में आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग की। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग न सकें, इसके लिए सुरक्षाबलों ने अपना घेरा और सख्त किया।
इलाज के दौरान जवानों ने दम तोड़ा
इस बीच एक अधिकारी के नेतृत्व में साथी सैनिकों ने आतंकियों का पीछा किया, जिसके बाद रात करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। जंगल में रात के अंधेरे में हुई इस मुठभेड़ में 4 सैनिक समेत एक अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मंगलवार सुबह इन पाचों ने दम तोड़ दिया।

