दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने सिविल लाइंस स्थित सरकार आवास पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने की कोशिश की. उन्हें कई थप्पड़ मारे गए और उनके बाल भी पकड़े गए.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Delhi CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली सिविल लाइंस स्थित सरकार आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश की गई है. सूत्रों के अनुसार उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, उन्हें कई थप्पड़ मारे गए हैं और उनके बाल भी पकड़े गए. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मीडिया जगत में सीएम पर हुए हमले को लेकर लगातार खबर दिखाई जा रही है और सीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक हमलावर 35 वर्षीय पुरुष है. जनसुनवाई के दौरान शख्स अपने हाथों में कुछ दस्तावेज लेकर आया था. इसी दौरान उसने सीएम पर हमले की कोशिश की. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि हमले के तार आम आदमी पार्टी से जुड़े हो सकते हैं. अभी आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
हमलावर से पूछताछ कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस ने आरोपी हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी को पुलिस सिविल लाइंस थाने लेकर गई है. हमलावर से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस पूछताछ में विस्तृत जानकारी सामने आएगी.

