Aaj Ka Rashifal, 25 August 2025 : आज 25 अगस्त 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 25 अगस्त 2025, सोमवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए आय के लिहाज से अच्छा रहेगा, लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. नया काम शुरू करने के योग. घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है. संतान कोई फरमाइश रखेगी. वाहन सावधानी से चलाएँ, चोट लगने का खतरा. मंगलवार को हनुमानजी को लाल चोला चढ़ाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज आपके पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्रों में आपकी साख बढ़ेगी और रुका हुआ काम पूरा होगा. नए काम की शुरुआत में सफलता. पुराने लेन-देन निपट सकते हैं. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. ईर्ष्यालु लोगों से बचें. थकान व तनाव से बचने की जरूरत. मां दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा. आपको धैर्य और संयम की आवश्यकता होगी. धन उधार देने से बचें. कार्यक्षेत्र में अस्थिरता. नया निवेश न करें. घर के रखरखाव व मरम्मत पर खर्च. तनाव और नींद की समस्या रह सकती है. भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज आपको कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. नई जानकारी लाभदायक होगी. वाहन में खराबी से खर्च बढ़ सकता है. नए कामों की शुरुआत और अवसर मिलेंगे. दूर रह रहे परिजन की याद आएगी. यात्रा करते समय सतर्क रहें. चंद्रमा को दूध अर्पित करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आपको धन लाभ होगा. बच्चों के लिए नए कोर्स में दाखिले की संभावना है. नौकरी बदलने का प्रस्ताव आएगा, तुरंत निर्णय न लें. दूसरों के मामलों में दखल से बचें. विरोधी सक्रिय रहेंगे. ज्यादा तनाव न लें. सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं. बैंकिंग निवेश से लाभ मिलेगा. पिताजी नाराज हो सकते हैं. अनावश्यक खर्च से आर्थिक दबाव और तनाव. गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएँ.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. पार्टनरशिप में काम से लाभ मिलेगा. नई डील फाइनल होगी. जीवनसाथी व संतान से संतोषजनक समाचार मिलेगा. पिताजी से कहासुनी संभव है. यात्रा से पहले सावधानी रखें. भगवान कृष्ण को मक्खन अर्पित करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज राजनीति व शिक्षा क्षेत्र के लिए शुभ है. मनोकामना पूरी होगी. बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे. ससुराल पक्ष से विवाद खत्म होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. शिवलिंग पर जल चढ़ाएँ.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज खर्चे अधिक रहेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद आपके काम पूरे कराएगा. तकनीकी समस्या से बिजनेस प्रभावित रहेगा. गरीबों की सेवा से मानसिक संतोष मिलेगा. कानूनी तनाव और थकान रह सकती है. भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित करें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज मेहनत का फल मिलेगा. सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है. लोन के लिए आवेदन सफल हो सकता है. माता की तबीयत बिगड़ सकती है. सेहत में उतार-चढ़ाव. पीपल के पेड़ की पूजा करें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार में शुभ समाचार मिलेंगे. रुकी हुई डील फाइनल होगी. जीवनसाथी के साथ खुशहाल समय. मानसिक तनाव से बचें. शनिवार को गरीबों को दान दें.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज व्यापार में लाभ मिलेगा. पुराने फैसले सही साबित होंगे. योजनाएं समय पर पूरी होंगी. परिजनों से निराशाजनक सूचना मिल सकती है. तनाव व थकान से बचें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

