मुख्यमंत्री ने लघु उद्योग भारती के प्रादेशिक भवन उद्यम सेतु का किया लोकार्पण
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को लघु उद्योग भारती के गोविंदपुरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. लघु उद्योग भारती के करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय भवन ‘उद्यम सेतु’ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर लोकार्पण किया. लोकार्पण अवसर पर लघु उद्योग भारती का द्वि-वार्षिक प्रादेशिक सम्मेलन और स्टार्टअप एवं लघु उद्यमी महाकुंभ-2025 भी आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य अतिथियों के साथ लघु उद्योग भारती के नए ब्रोशर का विमोचन भी किया.
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ रहे कदम
इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” का आव्हान हमें बताता है कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग बड़े -बड़े उद्योगों से नहीं, बल्कि घर-घर की चौखट से चलने वाले छोटे उद्योगों से ही निकलता है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने माइक्रो, स्माल और मीडियम इंटरप्राइजेज को मैक्सिमम स्पोर्ट देने की बात कहीं है, जिससे ये सभी उद्योग मैक्सिमम ग्रोथ हासिल कर सकें.

