By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का वार, नहीं झुकेगी हमारी सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का वार, नहीं झुकेगी हमारी सरकार
National

ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का वार, नहीं झुकेगी हमारी सरकार

DB News
Last updated: 28/09/2026 10:10 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पीएम मोदी ने देश के बिजनेसमैन से कहा कि विदेशी सामानों को बेचने से बचें, अहमदाबाद में 5400 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया.

Source : DB News Update

Contents
पीएम मोदी ने देश के बिजनेसमैन से कहा कि विदेशी सामानों को बेचने से बचें, अहमदाबाद में 5400 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया.5,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटनभारत झुकने की बजाय लगातार पलटवार कर रहालाल किले के प्राचीर से भी पीएम मोदी ने दिया था संदेश…आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है’अमेरिका की शर्तें भारत को मंजूर नहींभारत सरकार ने इन मांगों का कड़ा विरोध कियाकांग्रेस ने किया पलटवार

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Modi on Trump Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के टैरिफ पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं अपने लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, पशुपालकों से कहूंगा, कि मैं गांधी की धरती से बोल रहा हूं, मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, पशुपालक हों, मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों, पशुपालकों का कभी अहित नहीं होने देगी. दबाव कितना ही क्यों न आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते जाएंगे.”

5,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

बतादें कि अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में आज सोमवार को 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.

पीएम मोदी ने देश के लोगों से भारत में बने सामानों को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि चाहे सजावटी सामान हों या उपहार, हम अपने देश में बने सामानों को खरीदें. पीएम ने बिजनेसमैन से विदेशी सामानों को बेचने से बचने की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार GST रिफॉर्म कर रही है और दिवाली से पहले आपको बड़ी भेंट मिलेगी. GST रिफॉर्म के कारण हमारे लघु उद्योगों को बहुत मदद मिलेगी और बहुत सी चीजों पर टैक्स कम हो जाएगा. इस दिवाली चाहे वह व्यापारिक वर्ग हो या हमारे परिवार के बाकी सदस्य, सभी को खुशियों का दोहरा बोनस मिलने वाला है.”

भारत झुकने की बजाय लगातार पलटवार कर रहा

अमेरिका के टैरिफ वाले दबाव के बीच भारत झुकने की बजाय लगातार पलटवार कर रहा है. पीएम मोदी, कृषि मंत्री शिवराज, विदेश मंत्री जयशंकर और अन्‍य मंत्री अलग-अलग मौकों पर अमेरिका को सख्‍त संदेश देते नजर आए हैं. सरकार का रुख साफ है कि अन्नदाताओं के हित, पशुपालकों के हित, भारतीयों के हित से कोई समझौता नहीं, इसके लिए अतिरिक्‍त टैरिफ झेलना पड़े तो पड़े. सरकार किसानों, पशुपालकों और उद्यमियों का अहित नहीं होने देगी.

लाल किले के प्राचीर से भी पीएम मोदी ने दिया था संदेश

स्‍वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से भी पीएम मोदी ने यही संदेश दिया था. कुछ दिन पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बिना नाम लिए अम‍ेरिका पर निशाना साधा था कि ये नया भारत है, किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से समझौता नहीं करेगा. रूस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भी ऐसा ही मैसेज देने की कोशिश की.

…आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है’

अहमदाबाद में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए, मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है.’ कहा- ‘आपलोगों के ही दम पर भारत तेजी से विकास के रास्ते पर चल रहा है और आत्मनिर्भर बन रहा है.’

अमेरिका की शर्तें भारत को मंजूर नहीं

अमेरिका कोशिश कर रहा है कि वो अपने डेयरी प्रोडक्ट और एग्रीकल्चर सेक्टर को भारत लाए. वो चाहता है कि भारत मक्का, सोयाबीन, सेब, बादाम और डेयरी उत्पादों जैसे अपने कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करे. वो ये भी चाहता है कि भारत अपने यहां आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) फसलों जैसे मक्का और सोयाबीन को भी आने दे.

भारत सरकार ने इन मांगों का कड़ा विरोध किया

किसानों के हितों को देखते हुए भारत सरकार ने इन मांगों का कड़ा विरोध किया. कारण कि अगर अमेरिका के सस्ते और सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आते, तो भारत के लाखों छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाती. भारतीय किसान बड़ी अमेरिकी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते. भारत सरकार ऐसा नहीं होने देना चाहती.

कांग्रेस ने किया पलटवार

ट्रंप के इस फैसले को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पीएम पर कटाक्ष किया है. सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी के दोस्त ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया. ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ कदम उठा रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी उनका नाम तक नहीं लेते. नरेंद्र मोदी- हिम्मत कीजिए, ट्रंप को जवाब दीजिए.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPM Modi on Trump TariffPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article PM-CM को पद से हटाने वाले संविधान संशोधन बिल पर अमित शाह ने पहली बार प्रतिक्रिया दी, जानें क्या कहा…
Next Article Health care की सुविधाएं सुनिश्चित करने में MP सबसे आगे- नड्डा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?